फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 सितंबर से शनि मार्गी: शनिदेव की बदली चाल से तीन राशियों की खत्म हो सकती हैं परेशानियां

Tue, 29 Sep 2020 06:40 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Sep 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
shani margi on 29 september impact on makar dhanu and kumbh rashi
साल 2020 में शनि ग्रह - फोटो : अमर उजाला
शनिदेव कल से यानी 29 सितंबर 2020 को सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर अपनी वक्री चाल से मार्गी हो रहे हैं। ज्योतिशास्त्र में शनि के चाल बदलने या फिर राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह करीब ढ़ाई सालों में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। शनि को क्रूर ग्रह समझा जाता है।


Shani Margi 2020: शनि अब होंगे मार्गी, जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगी शनि की सीधी चाल
 
shani margi on 29 september impact on makar dhanu and kumbh rashi
शनि मार्गी 2020:

शनि जब भी एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो कुछ राशियों से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या उतर जाती है तो वहीं कुछ पर सवार हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ शनि के मार्गी या वक्री होना भी ज्योतिषशास्त्र में एक बड़ी घटना मानी जाती है। शनि इस समय मकर राशि में हैं। जहां ये इससे पहले 24 जनवरी 2020 को धनु से मकर राशि में गोचर किया था। तब से यह इसी राशि में मंद गति से भ्रमण कर रहे हैं। शनि इसी साल 11 मई को मकर राशि में रहते हुए वक्री हुए थे और अब 29 सितंबर को वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं।

shani margi on 29 september impact on makar dhanu and kumbh rashi
मकर राशि में शनि - फोटो : अमर उजाला

शनि के मकर राशि में होने से धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में इन तीन राशियों के जातकों को इस समय काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती को बहुत ही कष्टकारी और अशुभ माना गया है। 29 सितंबर से शनि वक्री से मार्गी होने पर इन तीन राशियों से कुछ परेशानियां कम हो सकती हैं क्योंकि शनि मार्गी होने पर ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं। ऐसे में इन तीन राशियों पर साढ़ेसाती चलने के बावजूद 29 सितंबर के बाद कुछ परेशनियां कम हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani margi on 29 september impact on makar dhanu and kumbh rashi
शनि 2020
जब शनि कुंडली में अशुभ हो तो इस तरह की आती हैं परेशानियां
शनि का नाम आते ही लोग डर जाते हैं। उन्हें लगने लगता है कि कहीं शनि की अशुभ छाया उन पर पड़ जाए। शनि जब भी अशुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं। बनता हुआ काम बिगड़ने लगता है। व्यक्ति वाद-विवाद में फंसने लगता है जिस कारण से उसे पुलिस और अदालतों के चक्कर काटने लगता है। व्यक्ति पर कई तरह के झूठे आरोप लगने लगते हैं। धन हानि, मानसिक पीड़ा और बीमारियां घेर लेती हैं।
विज्ञापन
shani margi on 29 september impact on makar dhanu and kumbh rashi
shani transit 2020

तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती
शनि के मकर राशि में होने के कारण धनु राशि, मकर राशि और कुंभ राशि पर शनि ग्रह की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में शनि के मार्गी होने पर इन्हे कुछ परेशानियां से राहत मिल सकती है। शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शनि देव और हनुमान जी की पूजा करें ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed