4 मई को अमावस्या है और इस दिन शनिवार का दिन रहेगा जिसकी वजह से इसे शनि अमावस्या या शनिश्चरी अमावस्या कहते हैं। सभी अमावस्या में शनि अमावस्या का विशेष महत्व होता है। शनि अमावस्या पर किए गए उपायों से व्यक्ति की कुंडली से शनि संबंधी दोष समाप्त हो जाता है।
शनि अमावस्या 2019 : आज शनिदेव के ये चार उपाय आपको दिला सकते हैं परेशानियों से छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि अमावस्या पर श्री हनुमते नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को करने से शनि की टेढ़ी नजर आप पर नहीं पड़ेगी। हनुमानजी की पूजा करने से शनि का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा शनिदेव के इस का जाप करें।
सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।
ॐ शं शनैश्चराय नमः
ॐ प्रां प्रीं प्रौ सं शनैश्चराय नमः
ॐ नमो भगवते शनैश्चराय सूर्यपुत्राय नमः
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल,काला कम्बल और तेल का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे शनिदेव आप पर कृपा करते हैं।