फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarva Pitru Amavasya 2022: आज सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Sun, 25 Sep 2022 07:10 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 25 Sep 2022 07:10 AM IST
विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya 2022 on 25 September Give Farewell to Ancestors by Donating These Items
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला

Sarva Pitru Amavasya 2022 Upay: आज पितृ पक्ष का अंतिम दिन है।  पितृपक्ष में पितरों का पूजन और तर्पण किया जाता है। मान्यता है कि पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान सभी पितर पृथ्वी लोक पर वास करते हैं। इस साल 10 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन 25 सितंबर को होगा। आश्विन माह की अमावस्या तिथि को पितृ पक्ष का समापन होता है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है। आज यानी 25 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या है। पितृपक्ष के दिनों में लोग कई विशेष उपाय करके अपने पूर्वजों को प्रसन्न करते हैं, जिससे उनके घर में पितृ दोष न हो और सुख समृद्धि बनी रहे। लेकिन यदि आप किसी कारण इस दौरान तर्पण या पितृ शांति के उपाय नहीं कर पाए हैं तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या से जुड़े विशेष उपायों के बारे में... 

Sarva Pitru Amavasya 2022 on 25 September Give Farewell to Ancestors by Donating These Items
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला

पीपल के पेड़ की पूजा
ज्योतिष शास्त्र की माने तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठकर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। 

Sarva Pitru Amavasya 2022 on 25 September Give Farewell to Ancestors by Donating These Items
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला

तर्पण करना
पितृपक्ष के दौरान यदि आप पितरों को तर्पण नहीं दे पाए हैं, तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन तर्पण कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya 2022 on 25 September Give Farewell to Ancestors by Donating These Items
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

दान करने से पुण्य की प्राप्ति
सर्व पितृ अमावस्या पर दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसी तरह चांदी का दान सबसे उत्तम माना जाता है। इससे पितृ संतुष्ट होते हैं। 

विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya 2022 on 25 September Give Farewell to Ancestors by Donating These Items
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

ब्राह्मण को कराएं भोज 
सर्व पितृ अमावस्या पर पूर्वजों के नाम से भोजन निकालें और किसी खुले स्थान या घर की छत में रख दें। इसके अलावा सर्व पितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मण को घर में बुलाकर भोज कराएं। उन्हें वस्त्र और दक्षिणा देते हुए सम्मानपूर्वक विदा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed