फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये सपने देखना होता है बेहद अशुभ, जानिए बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें

Mon, 26 Apr 2021 09:25 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 26 Apr 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Sapno ka matlab dream meaning Inauspicious ashubh sapne
dream

रात में सोते समय कई तरह के सपने दिखाई देते हैं कुछ सपने हमें सुखद लगते हैं तो कुछ को देखकर हम भयभीत हो जाते हैं। इसी तरह कुछ सपने याद रहते हैं कुछ को हम भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपनों का भी आपके जीवन में घटने वाली घटनाओं से संबंध होता है। कुछ सपनों का दिखाई देना बेहद शुभ होता है तो कुछ सपने अशुभ माने जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताया गया जिनका देखना आपके असल जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से होते हैं अशुभ स्वप्न और क्या है इनके प्रभाव से बचने के उपाय।

Sapno ka matlab dream meaning Inauspicious ashubh sapne
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में काली बिल्ली देखना

लोगों में बिल्ली को लेकर बहुत सी मान्यताएं प्रचलित हैं। माना जाता है कि यदि किसी कार्य पर जाते समय बिल्ली रास्ता काट दे तो यह अशुभ होता है लेकिन क्या आपको पता है कि सपने में बिल्ली देखना भी बहुत अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि सपने में आपने काली बिल्ली देखी है तो यह सपना आपके लिए अशुभ फलदायक हो सकता है। इसका सीधा प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ता है। इसके लिए आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

Sapno ka matlab dream meaning Inauspicious ashubh sapne
dream
कपड़े पर दाग लगा हुआ देखना

कई बार हम सपने में बहुत ही अजीबो-गरीब सी चीजें देख लेते हैं। यदि आप सपने में पीले रंग के कपड़े पर कोई दाग लगा हुआ देखते हैं तो यह धन हानि का संकेत देता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो आपको तुरंत इसका उपाय करना चाहिए। इसके लिए आपको मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए और उन्हें लाल रंग का वस्त्र एवं लाल गुलाब अर्पित करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapno ka matlab dream meaning Inauspicious ashubh sapne
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सपने में बंद दरवाजा देखना

यदि किसी को सपने में बंद दरवाजा दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र में इसे करियर में परेशानी आने का संकेत माना जाता है। इससे आपके कार्यक्षेत्र, व्यापार और नौकरी में समस्याएं आने की आशंका बनी रहती हैं इसलिए सतर्क रहना चाहिए। यदि आपको कोई ऐसा स्वप्न आता है तो आपको बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए और उन्हें सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इससे सपने के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed