सोते समय अक्सर हमें कई तरह के सपने आते हैं। कई बार हम ये सपने भूल जाते हैं तो कई सपने ऐसे भी होते हैं जो हमारे दिमाग में बहुत सारे सवाल छोड़ जाते हैं। स्वप्न शास्त्र अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है। इस सपनों का संबंध हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं से होता है। कुछ सपने हमें आने वाली घटनाओं से आगाह करते हैं। कई बार हम सपने में मृत लोगों को भी देखते हैं। जानिए मरे हुए लोगों को सपने में देखने का क्या होता है मतलब और ये सपने किस बात का देते हैं संकेत। ये सपने शुभ होते हैं या अशुभ
यदि आपके घर का कोई सदस्य या फिर कोई दोस्त सगा संबंधी जिसकी मृत्यु रोग को कारण हुई हो और वह आपको सपने में स्वस्थ दिखाई देता है और हंसते हुआ प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे तो आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इस सपने का अर्थ होता है कि उस व्यक्ति को किसी अच्छे स्थान पर जन्म मिल चुका है और वह व्यक्ति प्रसन्न है।
यदि आपका कोई जानने वाला मित्र संबंधी आदि जिसकी मृत्यु हो चुकी है और वह आपको सपने में क्रोधित या फिर रोता हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब माना जाता है कि उसकी कोई अधूरी इच्छा रह गई है जो पूरी नहीं हुई है इसलिए उसकी आत्मा मुक्त नहीं हो पाई है या फिर ऐसे सपने का संकेत यह भी हो सकता है कि आप कोई ऐसा कार्य कर रहे हैं जो वह व्यक्ति चाहता हो कि आप न करें। इस तरह से आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। यदि वह आपका कोई सगा संबंधी है तो आपको स्वयं उसकी आत्मा की शांति हेतु कुछ करना चाहिए या फिर कोई अन्य है तो उसके परिवार से इस बारे में बात करनी चाहिए ताकि उसकी आत्मा को शांति मिल सके।
मृत व्यक्ति से बातें करना
कई बार हम सपने में देखते हैं कि जिस व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है हम उससे शांति पूर्वक बातें कर रहे हैं यह स्वप्न शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके रूके हुए कार्य पूर्ण होने वाले हैं और आपके अच्छे दिनों की शुरूआत होने वाली है।
सपने में मृत व्यक्ति का सलाह देना
सपने में अगर कोई मृत व्यक्ति आपसे बातें कर रहा है। किसी विषय पर सलाह दे रहा है और उनकी बातें आपको स्पष्ट समझ में आ रही हैं तो इसका मतलब होता है कि उनकी सलाह मानने से आपको लाभ हो सकता है।