प्रसिद्ध ज्योतिषी और वास्तुशास्त्री सतीश शर्मा ने बताया है कि सलमान खान को जमानत होगी या फिर वह जेल में रहेंगे। जानने के लिए क्लिक करें...
2 of 6
ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा
- फोटो : amarujala
गुरुवार को फैसला आने से पहले ही बता दिया था कि ज्योतिषी और वास्तुशास्त्री सतीश शर्मा ने बताया कि सलमान खान की प्रश्न कुंडली के मुताबिक वह काले हिरन शिकार मामले में दोषी साबित होंगे।
अब सतीश शर्मा ने कहा है कि यह फैसला फाइनल नहीं होगा। यह केस लंबा चलेगा। फैसला आने के बाद यह मामला अपील में चला जाएगा। वहीं सलमान खान को जमानत मिल जाएगी।
सलमान खान अक्टूबर 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के लिए जोधपुर में थे। आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान अपने साथियों के साथ जोधपुर में शिकार खेलने गए। उन्होंने ने चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया।
आरोप यह भी है कि जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था। इसलिए 15 अक्टूबर 1998 को सलमान खान और उनके साथियों के खिलाफ वन विभाग ने जोधपुर में चार केस दर्ज कराए। जानकारी के मुताबिक, पहला केस आर्म्स एक्ट के तहत है। वहीं बाकी तीन केस काले हिरण के शिकार के मामले में दर्ज किए गए हैं। सलमान खान पर हिरणों को गोली मारने का और सैफ समेत तीनों एक्ट्रेस पर उन्हें उकसाने का आरोप है।