{"_id":"5e9ec6ff8ebc3e905a08d90d","slug":"ramayana-story-when-lord-rama-and-hanuman-meet-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामायण: जानें प्रभु श्रीराम को कब, कहां और कैसे मिले थे उनके सबसे बड़े भक्त हनुमान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
रामायण: जानें प्रभु श्रीराम को कब, कहां और कैसे मिले थे उनके सबसे बड़े भक्त हनुमान
भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्तों में हनुमान जी हनुमान जी का नाम सबसे पहले आता है। वे स्वयं भगवान शिव के अवतार हैं। हनुमान जी से प्रभु श्रीराम की भेंट वनवास के दौरान हुई थी। जब कपटी रावण ने पंचवटी (महाराष्ट्र में नासिक के समीप) से माता सीता का अपहरण कर उन्हें लंका ले गया तब प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण जंगलों में माता सीता को खोजते हुए दर-दर भटक रहे थे।
2 of 6
रामायण
- फोटो : सागर आर्ट्स
इस बीच वे भटकते-भटकते किष्किंधा पहुंच गए। जहां दो वानरराज भाइयों सुग्रीव और बाली में राज्य के लिए युद्ध चल रहा था। बाली शक्तिशाली था इसलिए सुग्रीव उससे डरकर ऋष्यमूक पर्वत की एक गुफा में छिप गया। इसी क्षेत्र में अंजनी पर्वत पर हनुमान जी के पिता का राज था और यहीं अंजनी पुत्र हनुमान जी रहते थे।
3 of 6
रामायण के किरदार
- फोटो : Twitter
उधर, प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण माता सीता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत पहुंच गए। प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को देखकर सुग्रीव भयभीत हो गया। उसे लगा कि कहीं इन दो वीरों को उनके भाई बाली ने तो उन्हें मारने के लिए नहीं भेजा है। मन में ये शंका लेकर वे हनुमान जी पास पहुंचे और उनसे कहा कि हे हनुमान! आप ब्रह्मचारी का रूप धारण करके उन अज्ञात वीरों के पास जाओ और यह पता लगाओ की कहीं उन्हें मेरे भाई बाली ने तो मुझे मारने के लिए नहीं भेजा है। तब हनुमान जी ने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हनुमान जी
- फोटो : Social media
हनुमान जी ब्राह्मण का रूप धारण कर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के पास पहुंचे। जब उन्होंने प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को देखा तो वे उनके तेज से बेहद प्रभावित हो गए। वे समझ गए थे कि ये दोनों वीर कोई आमजन नहीं, बल्कि साक्षात किसी देवता के रूप हैं। हनुमान जी ने उनसे कहा कि हे तेजस्वी वीर! आप कौन हैं और किस निमित्त यहां आए हैं? आप दोनों नर हैं या नारायण?
विज्ञापन
5 of 6
Ramayan Serial
- फोटो : twitter
अपने सबसे बड़े भक्त का सवाल सुनकर प्रभु श्रीराम ने अपना परिचय दिया और अपने भटकने के कारण भी बताया। इसके बाद प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी से उनका परिचय भी पूछा। हनुमान जी अपने आराध्य देव को पहचान गए और उन्होंने अपने नाथ के चरणों में गिरकर उन्हें दंडवत प्रणाम किया।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।