Rahu gochar 2022 : इस साल शनि ग्रह के अलावा कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसमें बृहस्पति और राहु-केतु का गोचर होगा। राहु-केतु करीब 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में प्रवेश करेंगे। राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। वक्री चाल से मतलब होता है उल्टी चाल। राहु का मेष राशि में गोचर करने से चार राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है जबकि बाकी राशि वालों के लिए राहु-केतु का परिवर्तन परेशानियां ला सकता है।
Rahu Gochar 2022:18 महीने बाद राहु का राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों की बदलेगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन