राहु का नाम सुनते ही लोगों के मन में तरह-तरह का डर और आशंकाएं घर कर जाती हैं। ज्योतिष में 9 ग्रहों की प्रमुखता रहती है। इन्ही 9 ग्रहों में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। राहु अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह हर समय यह अशुभ फल ही देता है बल्कि कुछ परिस्थितियों में यह शुभ फल भी देता है। राहु के शुभ फल से व्यक्ति धनवान और राजयोग का सुख भी प्राप्त करता है। आइए जानते हैं राहु ग्रह के शुभ-अशुभ असर...
{"_id":"5dfe109f8ebc3e87b368960c","slug":"rahu-ke-shubh-ashubh-prabhav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहु भी बनाता है धनवान, जानें राहु की खास बातें","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
राहु भी बनाता है धनवान, जानें राहु की खास बातें
Sun, 22 Dec 2019 06:58 AM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली में राहु की शुभ-अशुभ स्थिति
- अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि, शुक्र और बुध लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु शुभ फल दे सकता है। राहु शुक्र, शनि और बुध का मित्र माना जाता है।
- वहीं अगर कुंडली में सूर्य, चंद्र, मंगल या चंद्रमा लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु से अशुभ फल मिल सकते हैं। क्योंकि राहु इन ग्रहों का शत्रु है।
- कुंडली के तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में राहु शुभ फल देता है।
शुभ राहु का व्यक्ति पर असर
- कुंडली में राहु शुभ होने पर उस व्यक्ति का स्वभाव कठोर और तेज बुद्धि वाला व्यक्ति होता है।
- जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु शुभ जगह पर आता है वह व्यक्ति धार्मिक स्वभाव का होता है।
- राहु के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति अध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने लगता है।
- राहु का शुभ प्रभाव यश और सम्मान के साथ-साथ धनवान भी बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहु के अशुभ प्रभाव
- यह राहु का ही अशुभ प्रभाव हैं कि व्यक्ति झूठ, धोखा, छल और कपट जैसी बुरी आदतों का शिकार हो जाता है।
- व्यक्ति राहु के अशुभ प्रभाव से षडयंत्र और दूसरों को परेशान करने लगता है।