फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Purnima Shraddha 2021: पूर्णिमा श्राद्ध पर ये 5 उपाय बदल देंगे आपकी तकदीर

Mon, 20 Sep 2021 07:00 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 20 Sep 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
purnima shraddha 2021 do these upay to get benefits
पूर्णिमा श्राद्ध 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

आज पूर्णिमा श्राद्ध है और आज से ही पितृपक्ष शुरू हो गए हैं। दरअसल भाद्रपद पूर्णिमा को पूर्णिमा श्राद्ध के नाम से जाना जाता है। हिन्दू पांचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से ही पितृपक्ष आरंभ हो जाते हैं। वहीं पूर्णिमा के बाद एकादशी, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्टी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी और अमावस्या श्राद्ध आता है। सर्वपितृ अमावस्या (श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन) 6 अक्तूबर 2021 को है। श्राद्ध की इन तिथियों में पूर्णिमा श्राद्ध, पंचमी, एकादशी और सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध प्रमुख माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जो हमारे पूर्वज पूर्णिमा के दिन चले गए हैं उनके लिए पूर्णिमा श्राद्ध समर्पित होता है। इस दिन उनके निमित तर्पण करवाना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं भाद्रपद पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आपको इस ये विशेष उपाय करने चाहिए - 

purnima shraddha 2021 do these upay to get benefits
भगवान विष्णु - फोटो : अमर उजाला।
भगवान सत्यनारायण की करें पूजा

इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। जो लोग पूर्णिमा के दिन व्रत करते हैं, उनके घर में सब प्रकार से सुख-समृद्धि का वास होता है। सारें कष्ट दूर होते हैं। 

purnima shraddha 2021 do these upay to get benefits
मां लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
मां लक्ष्मी की करें आराधना

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उनका हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दे जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
purnima shraddha 2021 do these upay to get benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस मंत्र का करें जाप

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन
purnima shraddha 2021 do these upay to get benefits
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
चंद्र देव को दें अर्घ्य

वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं। इस उपाय से आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता का रस बना रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed