फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puja Path Tips: पूजा में भूलकर भी न करें इन फूलों का प्रयोग, वरना नाराज हो सकते हैं देवता

Wed, 06 Apr 2022 12:04 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 06 Apr 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Puja Path Do Not Offer These Flowers to God and Goddess They Will Become Angry
जा में भूलकर भी न करें इन फूलों का प्रयोग - फोटो : iStock

Puja Path Tips: अपने आराध्य देव की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए हर धर्म में अलग-अलग विधान हैं। इसी तरह हिंदू धर्म में पूजा पाठ का बहुत अधिक महत्व होता है। पूजा-पाठ करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और उनकी कृपा हमेशा अपने भक्तों पर बनी रहती है। धर्म शास्त्रों में पूजा-पाठ से संबंधित कई बातों और नियमों का उल्लेख किया गया है। पूजा में सबसे प्रमुख है ईश्वर को पुष्प अर्पित करना। हालांकि पुष्प अर्पित करने के भी कुछ नियम होते हैं, क्योंकि हर फूल किसी भी देवी-देवता को नहीं चढ़ाए जा सकते। पूजा-पाठ के दौरान भगवान को पुष्प अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं, लेकिन अगर उन्हें गलत फूल अर्पित कर दिया जाए, तो वे नाराज भी हो सकते हैं, जिसकी वजह से पूजा का अशुभ फल आपको मिल सकता है। ऐसे में पुष्प अर्पित करते समय आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन सा पुष्प किस भगवान को भूल से भी अर्पित नहीं करना चाहिए...

Puja Path Do Not Offer These Flowers to God and Goddess They Will Become Angry
जा में भूलकर भी न करें इन फूलों का प्रयोग - फोटो : iStock
भगवान विष्णु को कौन सा फूल नहीं चढ़ाना चाहिए 

मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा के दौरान अगस्त्य के फूलों का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा माधवी और लोध के फूलों का भी उपयोग करने से परहेज करें। ये फूल भगवान विष्णु को पसंद नहीं है।

Puja Path Do Not Offer These Flowers to God and Goddess They Will Become Angry
जा में भूलकर भी न करें इन फूलों का प्रयोग - फोटो : iStock

भगवान राम को अर्पित न करें ये फूल  

धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान राम की पूजा में कनेर के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से श्रीराम रुष्ट हो जाते हैं। आप मां दुर्गा की पूजा में कनेर के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Puja Path Do Not Offer These Flowers to God and Goddess They Will Become Angry
जा में भूलकर भी न करें इन फूलों का प्रयोग - फोटो : iStock
मां पार्वती को न चढ़ाएं ये फूल

मदार और धतूरे के फूल शिवजी के पसंदीदा हैं लेकिन मां पार्वती यानी आदिशक्ति की पूजा में भूलकर मदार के फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। इससे मां नाराज हो जाती हैं और भक्तों पर से अपनी कृपा हटा लेती हैं।  

विज्ञापन
Puja Path Do Not Offer These Flowers to God and Goddess They Will Become Angry
जा में भूलकर भी न करें इन फूलों का प्रयोग - फोटो : iStock
भगवान शिव की पूजा ने चढ़ाएं ये पुष्प

मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा के दौरान उन्हें गलती से भी केतकी या केवड़ा के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे शिव जी क्रोधित हो जाते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed