फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2022: 30 साल बाद शनि देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति

Wed, 06 Apr 2022 07:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 07:35 AM IST
विज्ञापन
Good News for these Zodiac Sign People You Get Rid of Shani Sade Sati Soon According to Astrology
कलयुग के दंडाधिकारी शनि देव 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

Shani Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवनपर पड़ता है। किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ।  कलयुग के दंडाधिकारी शनि देव 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए लगभग 30 महीने का समय लेते हैं। शनि देव व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। मतलब इंसान जैसा कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा।  शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही, कुछ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसीं हैं, जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं  क्या है शनि ग्रह का ज्योतिषीय महत्व और कौन सी हैं वो राशिययां जिन्हे शनि गोचर का विशेष लाभ प्राप्त होगा।

Good News for these Zodiac Sign People You Get Rid of Shani Sade Sati Soon According to Astrology
तुला राशि शनि की उच्च राशि मानी जाती है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। - फोटो : istock

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का बड़ा महत्व है। हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। शनि ग्रह  मकर और कुंभ राशि का स्वामी है। तुला राशि शनि की उच्च राशि मानी जाती है जबकि मेष इसकी नीच राशि मानी जाती है। शनि का गोचर एक राशि में ढाई वर्ष तक रहता है। नौ ग्रहों में शनि की गति सबसे मंद है। शनि की दशा साढ़े सात वर्ष की होती है जिसे शनि की साढ़े साती कहा जाता है।

Good News for these Zodiac Sign People You Get Rid of Shani Sade Sati Soon According to Astrology
ज्योतिष में शनि ग्रह को भले एक क्रूर ग्रह माना जाता है परंतु यह पीड़ित होने पर ही जातकों को नकारात्मक फल देता है। - फोटो : istock

न्यायप्रिय ग्रह है शनि 
शनि ग्रह को लेकर नकारात्मक धारणा बनी हुई है। ज्योतिष में शनि ग्रह को भले एक क्रूर ग्रह माना जाता है परंतु यह पीड़ित होने पर ही जातकों को नकारात्मक फल देता है। यदि किसी व्यक्ति का शनि उच्च हो तो वह उस व्यक्ति को  रंक से राज बना सकता है। शनि तीनों लोकों का न्यायाधीश है। अतः यह व्यक्तियों को उनके कर्म के आधार पर फल प्रदान करता है। शनि पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी भी है। शनि के गोचर काल की अवधि करीब 30 महीने की होती है। साथ ही शनि की महादशा 19 वर्ष की होती है। शनि का इन तीन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Good News for these Zodiac Sign People You Get Rid of Shani Sade Sati Soon According to Astrology
मेष राशि के गोचर कुंडली में शनि देव 11वें भाव में गोचर करेंगें, जिसे लाभ और आय का भाव कहा जाता है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि के गोचर कुंडली में शनि देव 11वें भाव में गोचर करेंगें, जिसे लाभ और आय का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा धनलाभ होने की संभवाना है। मेष राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव दशम स्थान के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको नई नौकरी के अवसर भी मिल सकता है। पदोन्नति की भी संभवाना है। 

विज्ञापन
Good News for these Zodiac Sign People You Get Rid of Shani Sade Sati Soon According to Astrology
शनि देव वृषभ राशि के दशम स्थाव में गोचर करेंगे, जिसे कर्म और नौकरी का स्थान कहा जाता है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के लिए शनि देव का गोचर लाभ देने वाला साबित होगा। शनि देव वृषभ राशि के दशम स्थाव में गोचर करेंगे, जिसे कर्म और नौकरी का स्थान कहा जाता है। आपको नई नौकरी के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको पदोन्नति की संभवाना है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव और शनि ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed