Cutting nails on Tuesday: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह और देवता से जोड़ा गया है। मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह और हनुमान जी से माना जाता है। इस दिन को ऊर्जा, बल, साहस, शौर्य और अनुशासन से जुड़ा हुआ माना जाता है। यही कारण है कि मंगलवार के दिन कुछ कार्यों को करने से मना किया गया है, जैसे बाल या नाखून काटना।
{"_id":"6864ef996363ee7ddd0eb81b","slug":"why-you-should-not-cut-nails-on-tuesday-know-reasons-in-hindi-2025-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cutting Nails On Tuesday: मंगलवार को नाखून क्यों नहीं काटने चाहिए? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cutting Nails On Tuesday: मंगलवार को नाखून क्यों नहीं काटने चाहिए? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
Wed, 02 Jul 2025 03:07 PM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 02 Jul 2025 03:07 PM IST
सार
मंगलवार के दिन कुछ कार्यों को करने से मना किया गया है, जैसे बाल या नाखून काटना। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यता है और ऐसा करने के क्या परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को नाखून क्यों नहीं काटने चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
मंगलवार का स्वामी ग्रह मंगल
- फोटो : Freepik
ज्योतिषीय कारण
मंगलवार का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे वैदिक ज्योतिष में एक क्रूर ग्रह माना जाता है। यह ग्रह रक्त, साहस, भूमि और ऊर्जा का कारक है। माना जाता है कि इस दिन शरीर के किसी भी भाग जैसे बाल, नाखून आदि को काटना शरीर की ऊर्जाओं को नुकसान पहुंचाता है और ‘रक्त दोष’ उत्पन्न करता है।
मंगलवार का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे वैदिक ज्योतिष में एक क्रूर ग्रह माना जाता है। यह ग्रह रक्त, साहस, भूमि और ऊर्जा का कारक है। माना जाता है कि इस दिन शरीर के किसी भी भाग जैसे बाल, नाखून आदि को काटना शरीर की ऊर्जाओं को नुकसान पहुंचाता है और ‘रक्त दोष’ उत्पन्न करता है।
कुंडली पर इसका प्रभाव
- फोटो : adobe stock
रक्त दोष का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में संघर्ष, झगड़े, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक अशांति के रूप में देखा जा सकता है। खासतौर पर यदि किसी की कुंडली में मंगल पहले से ही अशुभ स्थिति में हो, तो उसे इस दिन और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
Putrada Ekadashi 2025: सावन में कब है पुत्रदा एकादशी? जानें सही तिथि और पूजा विधि
Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, करियर सहित आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को नाखून काटने से बचने के लाभ
- फोटो : Adobe Stock
मंगलवार को नाखून काटने से बचने के लाभ
- घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
- हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
मंगलवार को नाखून काटने से बचने के लाभ
- फोटो : Adobe stock
- मानसिक रूप से संयम और अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है।
- ज्योतिषीय रूप से रक्त दोष से बचाव होता है।
- दरिद्रता और क्लेश से बचने में सहायता मिलती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।