जल्दी ही सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना और आशीर्वाद पाने के लिए सबसे उत्तम होता है। इस बार सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। जिसमें कई तरह के शुभ योग और ग्रहों का दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। आपको बता दें सावन के महीने में गुरु और शनि का शुभ संयोग देखने को मिलेगा, जिसमें 9 जुलाई को देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति उदय होंगे और कर्मफलदाता शनि 13 जुलाई को वक्री होंगे। इस तरह से गुरु का उदय होना और शनि का वक्री होना सावन के महीने में कुछ राशि वालों की किस्मत चमका सकती है। इस योग के चलते आकस्मिक धन लाभ और जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
Sawan 2025: सावन में शनि-गुरु का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Sawan 2025: 9 जुलाई को देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति उदय होंगे और कर्मफलदाता शनि 13 जुलाई को वक्री होंगे। इस तरह से गुरु का उदय होना और शनि का वक्री होना सावन के महीने में कुछ राशि वालों की किस्मत चमका सकती है।
वृषभ राशि
सावन के महीने में गुरु का उदय होना और शनि का वक्री होना वृषभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में आपको कई मौके पर जबरदस्त लाभ मिल सकता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति का आपकी कुंडली के धन भाव में उदय होंगे जबकि कर्मफलदाता शनि आय के स्थान पर वक्री होंगे। इससे आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के संकेत हैं। निवेश के लिहाज से आपके लिए यह समय बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग कोई न कोई व्यापार आदि करते हैं उनके लिए यह योग मुनाफे वाला साबित हो सकता है।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?
कर्क राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में गुरु का उदय होना और शनि का व्रकी होना बहुत ही शुभ साबित होगा। इससे आपकी की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। गुरु का उदय होना आपकी राशि से 12वें भाव में जबकि शनि का वक्री होना आपकी राशि से नवम भाव में होगा। जिससे आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी कोई योजना कारगर साबित होंगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी सुखद यात्रा का संयोग भी बन रहा है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है।
Guru Uday 2025: 6 दिन बाद गुरु ग्रह होंगे मिथुन राशि में उदित, इन 5 राशियों के जातक हाथों से पैसा बटोरेंगे
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि और गुरु की चाल में बदलाव सुखद संकेत की तरफ इशारा कर रहा है। गुरु ग्रह आपकी कुंडली के पहले भाव में उदय होंगे वहीं शनि का वक्री होना आपके कर्म के भाव में हो रहा है जिससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग पिछले कई दिनों से नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा और शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में भी आपके लिए समय शुभ रहेगा।
Guru Gochar: गुरु का उच्च राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी सफलता