फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धन दौलत के मामले में साल का दूसरा हफ्ता केवल 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Sun, 08 Jan 2017 10:01 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sun, 08 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 9 january to 14
ग्रह नक्षत्र
जनवरी का यह हफ्ता आपकी राश‌ि के ल‌िए क‌ितना भाग्यशाली और लाभप्रद है जानने के ल‌िए पढ़ें साप्ताह‌िक राश‌िफल।

मेष राश‌िः जीवन में खुशी आएगी

weekly rashiphal 9 january to 14
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

इस सप्ताह आप अपने जीवन के सभी स्तरों में सब कुछ बेहतर और अपने पक्ष में महसूस करेंगे।आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी किन्तु खर्चों में भी कमी नहीं होगी। यह भी संभव है कि आपका कोई दोस्त आपसे उधार मांगे या किसी आपातकालीन स्थिति में आपको खर्चा करना पड़े। कार्यस्थल में आप अपने हर काम को उम्दा तरीके से करेंगे और सब आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों के लिए सलाह है कि किसी भी दस्तावेज पर सोच-समझ कर हस्ताक्षर करें। हालां कि बीते दिनों में किए गए निवेश आपको लाभ दे सकते है।इस सप्ताह आपके जीवन का सबसे बेहतरीन पहलु होगा आपका रोमांटिक जीवन। जो लोग प्यार की तलाश में है, उनके जीवन में खुशी आएगी।

वृष राश‌िः धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है

weekly rashiphal 9 january to 14
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आप निजी स्तर पर स्फूर्ति से भरपूर रहेंगे और सामाजिक उत्सवों पर नए मित्र भी बनाएंगे। इन उत्सवों पर जाने से आपकी दिनचर्या में बेहतर परिवर्तन आएगा। आपकी मानसिक स्थिति एकदम संतुलित रहेगी क्योंकि आपके कार्यस्थल का वातावरण भी घर के सामान सुकूनदायक रहेगा। व्यवसायियों को वर्तमान में गत दिनों किये गए निवेशों से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।आप बेहतर स्वास्थय के भी धनि रहेंगे और बेहतर आर्थिक स्थिति को देख आपके जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। नयी शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है और यदि आप संपत्ति में निवेश करने का सोच रहे हैं तो सफलता आपके द्वार पर आ खड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः व्यक्तिगत और व्यवसायिक तौर पर उत्तम सप्ताह

weekly rashiphal 9 january to 14
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

यह सप्ताह आपके लिए व्यक्तिगत और व्यवसायिक तौर पर उत्तम रहेगा। आपका शांत, धीर और संतुलित रवैया ही आपके रास्ते में आने वाली किसी भी समस्या का हल ढूँढने में आपकी मदद करेगा। इसके अलावा कुछ ऐसे व्यक्तियों से जो गैर-ज़िम्मेदार और अहंकारी प्रतीत होते है, आपके वैचारिक मतभेद हो सकते  हैं। आपके लिये सलाह है कि इस हफ्ते अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़ें और अपने काम से काम रखें। रोमांटिक जीवन का भरपूर मजा आप इस हफ्ते लूट सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः घर में खुशियों का माहौल रहेगा

weekly rashiphal 9 january to 14
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

इस सप्ताह आप अच्छे मूड़ मे रहेंगे और आपको मेहनत का फल भी जरुर मिलेगा। आप अपने काम और घर परिवार में सही संतुलन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। काम का बोझ एकदम से बढ़ेगा और आपको आराम करने के लिए समय नही मिल पाएगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। समय निकाल कर साथी के साथ समय बिताएं और उन्हें खास होने का एहसास दिलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed