फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बना है शुभ योग, जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा आज का दिन

Sun, 08 Jan 2017 09:04 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sun, 08 Jan 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Daily rashiphal 8th Jaunary
राश‌िचक्र
आज चन्द्रमा का गोचर मेष  राश‌ि से न‌िकलकर वृष राश‌ि में होने जा रहा है। दूसरी ओर शुभ योग बना है, देख‌िए द‌िन आपके ल‌िए क‌ितना शुभ रहने वाला है।

मेष राशि: आज आप नए दोस्त बनाएंगे

Daily rashiphal 8th Jaunary
मेष राश‌ि
आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी। आज के दिन आपको अपने साथी से प्रेम से भरपूर वह उपहार प्राप्त होगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी और जिसके द्वारा आपका साथी आपको अपनी दिल की गहराइयों से छू लेगा। आज आपको महसूस होगा कि आपने किसी बड़ी परेशानी का समाधान ढूंढ लिया है। आपके सपने तो बहुत बड़े हैं। लेकिन, आप ये नहीं जानते कि उन्हें पूरा कैसे करना है, इसलिए आपको परेशानी हो रही है। ध्यान रखें कि काम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना कि उसका परिणाम। विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आपकी फीस तो नहीं बढ़ेगी लेकिन आपने कुछ कोचिंग क्लासेज लगा कर रखें हैं जो महंगे हैं। इसलिए कड़ी मेहनत करें ताकि आप अपने परिणाम से साबित कर सकें। आज आप शान्ति ढूंढ़ेंगे। यह शक्ति की भावना आपको आत्मबल प्रदान करेगी जिससे आप दूसरे को भी खुश रख सकेगे।

वृष राशि: कोई अच्छा व्यापारिक अवसर मिलेगा

Daily rashiphal 8th Jaunary
वृष राश‌ि
आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। ये यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी। जीवनसाथी के साथ शांत एवं निस्तब्ध रिश्ता कायम होगा। आज आप किसी सेमीनार या कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे, जिससे कि आपके कैरियर को बहुत लाभ मिलेगा। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज का दिन आपको कोई अच्छा व्यापारिक अवसर दिला सकता है। आज आपको किसी भी बात पर गुस्सा आ सकता है। ध्यान रखें किसी बात को बढ़ावा न दें अन्यथा कार्य में या आम जगह पर लड़ाई की परिस्थिति बन सकती है। आज छोटी-मोटी चोट लग सकती है अगर आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो। आप अपनी भावनाओं का ध्यान रखें ताकि परेशानी न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: घर में सुख शांति बनी रहेगी

Daily rashiphal 8th Jaunary
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। ये समय आपके और आपके परिवार वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। घर वालों का प्यार ही इस समय आपको भावनात्मक रूप से खुश रखेगा। आज आप के ऊपर माता-पिता के दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। आज आप पाएंगे कि आपकी आजीविका के क्षेत्र में एक नवीन संधि आपके पास चलकर आ रही है, जिससे आप कुछ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। ये आपके काम का ही बढ़ाया हुआ स्वरूप हो सकता है अथवा किसी नवीन काम को शुरू करने का अवसर भी। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आज आप योग करते समय उत्साहित रहेंगे भले ही आप यह लम्बे समय से व्यायाम करते आ रहे हों या फिर आप अभी शुरु कर रहे हों। योग आपके लिए मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभदायक होगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे

Daily rashiphal 8th Jaunary
कर्क राशि
आज का दिन उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। अगर आपकी सगाई हो चुकी है तो आज आप इस बात को जानकर खुश होंगे कि आपके पार्टनर की तरफ का भी आने वाली रस्मों के बारे में एक जैसा ख्याल है। अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे इसलिए कोई स्वास्थ्य विकार की खबर नहीं मिलेगी। आपकी शारीरिक और मानसिक उर्जा आपको शक्ति देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed