फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 5 फरवरी से 11 फरवरी: जानिए किस राशि के लिए हफ्ता रहेगा शुभ

Mon, 05 Feb 2018 08:59 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 5th february to 11th february

फरवरी माह का यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राश‌ि- साप्ताहिक राशिफल 5 फरवरी से 11 फरवरी

weekly rashiphal 5th february to 11th february
मेष राश‌ि

मेष राशि वालों के लिये यह सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत में बुध व सूर्य आपकी राशि से कर्मभाव में गोचर कर रहे हैं। तो वहीं आपकी राशि के स्वामी मंगल अष्टम भाव में स्वराशिगत होकर गोचर कर रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिये व्यावसायिक जीवन में तरक्की के संकेत कर रहा है। काम को लेकर आप काफी उत्साहित रह सकते हैं। साथ ही आप अपने कार्य करने के तरीके में परपंरागत तरीका अपनाने की बजाय नये तरीके से उन्हें करना पसंद कर सकते हैं। दांपत्य जीवन की बात करें तो इसके लिये भी यह समय शानदार रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के आरंभिक दिनों में शुक्र का परिवर्तन आपकी राशि से लाभ स्थान में होने से आर्थिक तौर पर भी आप धन प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं।

वृष राश‌ि- साप्ताहिक राशिफल 5 फरवरी से 11 फरवरी

weekly rashiphal 5th february to 11th february
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

वृषभ राशि वालों के लिये यह सप्ताह अनुकूल रहने के आसार हैं। इस सप्ताह भाग्य स्थान में सूर्य, व बुध का गोचर आपके लिये बुधादित्य योग बना रहा है जो कि सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। सप्ताहारंभ में राशि स्वामी शुक्र भाग्य स्थान से गोचर कर कर्मभाव में आ जायेंगें। व्यावसायिक तौर पर इस सप्ताह आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये पदोन्नति के आसार हैं। रोमांटिक रुप से भी आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहने के आसार हैं। दोस्तों का भी पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। वित्तीय तौर पर आपकी स्थिति अच्छी रहने के संकेत हैं। हालांकि बुध आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं इसलिये ध्यान व योग क्रियाओं के लिये समय निकालें आपके लिये बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि- साप्ताहिक राशिफल 5 फरवरी से 11 फरवरी

weekly rashiphal 5th february to 11th february
म‌िथुन राश‌ि

आपके लिये यह सप्ताह सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। राशि स्वामी बुध, सूर्य के साथ अष्टम भाव में गोचररत हैं। व्यावसायिक तौर पर यह सप्ताह आपके लिये अच्छा कहा जा सकता है। अचानक से आपको किसी ऐसे क्षेत्र से धन प्राप्त हो सकता है जिसका आपको बिल्कुल भी अंदाजा न हो। सप्ताह के आरंभिक दिनों में शुक्र नवम भाव में दाखिल होंगे। शुक्र के प्रभाव से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर से भी आपको सपोर्ट मिलेगी। आपका मूड इस हफ्ते बहुत रोमांटिक रहने वाला है। हालांकि अष्टम सूर्य आपकी सेहत के लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मानसिक तनाव से तो विशेष रूप से बचने का प्रयास करें। हालांकि भविष्य की चिंता आपको सता सकती है आपके लिये सलाह है कि अपने आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने दें व अपनी इच्छा शक्ति को दृढ़ बनाये रखें। 

विज्ञापन

कर्क राशि- साप्ताहिक राशिफल 5 फरवरी से 11 फरवरी

weekly rashiphal 5th february to 11th february
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिये इस सप्ताह की शुरुआत में सूर्य, बुध व शुक्र का गोचर राशि से सप्तम भाव में हो रहा है जिनके प्रभाव से शुरुआत में रोमांटिक जीवन परेशानियों भरा रह सकता है। विशेषकर विवाहित जातकों को इस हफ्ते थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। सूर्य और बुध साथी के साथ मतभेद बढ़ने के आसार बना सकते हैं वहीं शुक्र आपको दुविधा की स्थिति में रख सकते हैं। हो सकता है आपने अपने साथी से कोई बात छुपा रखी हो जिसे लेकर आप असमंजस में रहें कि बतायें या न बतायें। लेकिन सप्ताह के दूसरे दिन शुक्र अपनी राशि बदल कर आपकी राशि से आठवें स्थान पर चले जायेंगें। इस समय आपके राज का पर्दाफाश हो सकता है। साथी के साथ दूरी बढ़ने की प्रबल संभावनाएं हैं सचेत रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed