फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन 8 राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Mon, 05 Feb 2018 07:45 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 5th february
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 5th february
मेष राश‌ि

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। आप अपनी पैतृक सम्पत्ति का दुरूपयोग ना करें। आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। आज आप अपने भीतर झांकना चाहेंगे और इसके लिए ये समय बिल्कुल सही है। इस राह पर चलने से आपको सुख-शांति मिलेगी।

वृष राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 5th february
वृष राश‌ि

काम के लिहाज से आज का दिन बहुत शुभ है। जिन योजनाओं पर आप मेहनत कर रहे थे, उनसे आपको लाभ मिलेगा। कुल मिला कर आपका कैरियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसलिए आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। लोग आप पर नजर रखे हुए हैं और समय आने पर आपको इसका प्रतिफल भी जरूर मिलेगा। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में हैं सकारात्मक विचार बनाये रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 5th february
म‌िथुन राश‌ि

यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखे नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें। 

विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 5th february
कर्क राशि

आज आपको काम करने व पढ़ने के लिए ऐसी जगह ढूंढनी चाहिए जहां किसी तरह का व्यवधान ना हो। आज आपका ध्यान आसानी से अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित रख सके तो आप पाएंगे कि आपने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपने जिस पैसे की आवक के विषय में सोचा था, उसे आने में देर हो सकती है जिसके चलते आपके कुछ भुगतान रुक सकते हैं इसे आज ही पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहें क्योंकि ये रुकावटें शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी। हो सकता है कि आपको किसी स्थान पर क्षमा याचना भी करनी पडे़। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed