सप्ताह के शुरुआत में ही ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आए हैं और तीन ग्रहों का योग बना है जिसमें सूर्य, गुरु और बुध शामिल है। ग्रहों के इस संयोग का लाभ इस हफ्ते इन 7 राशि वालों को मिलने वाला है लाभ।
मेष राशिः रुके हुए काम पूरे होंगे
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह उन कार्यों को शुरू और खत्म करने के लिए अनुकूल रहने के आसार हैं जिन्हें पूरा करने के लिये किसी उच्च अथॉरिटी से स्वीकृती की आवश्यकता है, पिछले बहुत दिनों से यदि कोई काम अटका हुआ है तो उसके भी पूरा होने की उम्मीद है। इस सप्ताह आप अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिये बेहतर रहेगा कि अपनी उर्जा नये सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगायें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं। रोमांटिक जीवन का भी भरपूर आनंद आपको मिल सकता है पर ध्यान रहे आपकी किसी बात से आपके साथी की भावनाओं को ठेस न पंहुचे।
वृष राशिः सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिए कुछ नया करने और जोखिम लेने के लिहाज से अच्छा रहने के आसार हैं| इस दौरान आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा, जिससे आप अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास कर सकते है| आप में नेतृत्व करने की क्षमता है और आप किसी भी काम को स्वीकारने से नहीं कतराते| आपका जीवन सुखद रहने के आसार हैं इसी सप्ताह किसी पुराने या खास मित्र से मुलाकात आपकी खुशियों को और बढ़ा सकती है। व्यवसायिक लिहाज से ये सप्ताह अपने आपको साबित करने का है। यदि किसी व्यवसायिक मंच पर अपने विचार रखने का अवसर मिले, तो बिलकुल ना हिचकिचाएं।
मिथुन राशिः बहुत समय से अटके काम बनेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह जिस प्रकार जीवन के हर पहलु में सुधार नजर आ रहा है उससे आप संतुष्ट रह सकते हैं। निवेश करने के लिहाज से ये सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपकी किसी लंबित परियोजना को हरी झंडी मिल सकती है। बहुत समय से अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए भी यह समय उचित है। कार्यस्थल पर आप कठिन मेहनत और रचनात्मकता से तय समय से पहले लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं, जिससे आपके व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन में संतुलन बने रहने के आसार हैं। तमाम परिस्थितियों में जीवन साथी का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा।
कर्क राशिः आपके लिए यह सप्ताह उथल पुथल भरा रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यक्तिगत से लेकर व्यावसायिक जीवन तक में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह लक्ष्यों को हासिल करने के लिये आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। हो सकता है इन वजहों से आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहे और आपके व्यवहार में भी एक नकारात्मकता झलके। इसका असर आपके प्रेमजीवन पड़ सकता है। इसलिये बेहतर रहेगा अपने दफ्तर की परेशानी से आपके घर की शांति भंग न हो। इस सप्ताह हर तरह से सामंजस्य रखने के लिए आपके थोड़ा सहनशील होना पड़ेगा।