फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का दिन इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Mon, 03 Oct 2016 10:54 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 03 Oct 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 3 october 2016
ग्रह नक्षत्र
आज स‌ितारों की चाल का आपके जीवन पर क्या असर होने वाला है क्या आपको म‌िलेगा लाभ या होगा नुकसान।

मेष राश‌िः उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं

daily rashiphal 3 october 2016
मेष राश‌ि

आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा।
उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धी या फिर आप अपने विभाग में जो बदलाव अपने लिए चाह रहे थे वो भी मिल सकता है। आपको जो मिल रहा है उसे पूरी खुशी से स्वीकार करें।
आज थोड़ा हिम्मत जुटा कर अपने आर्थिक मामलों में थोड़ा जोखिम उठाइये। कुछ ऐसे कदम उठाइये जिससे आपको आर्थिक सुरक्षा मिले। समय बदल रहा है अपने व्यवसाय की नीति भी बदलिए। रातोंरात मालामाल होने की मत सोचिए लेकिन कमाई के लिए कुछ नये रास्ते तो तलाशिये ही। आप समझदार भी हैं और सक्षम भी इसका लाभ उठाइये। आज थोड़ा संभल कर रहें।
आज तनाव बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। शान्त रहने की कोशिश करें किसी भी परेशानी को ना बढ़ायें,  क्योंकि घर पर पहले से ही परेशानी है। यह परेशानियां तो आती जाती रहती हैं इसलिए इन्हें बढावा न दें।

वृष राश‌िः गुस्से पर काबू रखें नहीं तो नुकसान होगा

daily rashiphal 3 october 2016
वृष राश‌ि
आज आप आईने के सामने अपना बहुत सा वक्त गुजारेंगे क्योंकि आप किसी सामाजिक समारोह में बहुत अच्छा दिखना चाहते हैं। आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करें क्योंकि आज आप सबको अपनी खूबसूरती से प्रभावित करना चाहते हैं। आज आप चाहे जो मर्जी करें लेकिन कल से अपने जिन्दगी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना शुरू कर दें।
नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से सोचें और अपने भविष्य के उद्देश्यों को अपने सामने रखें। कुछ नया आजमाने से भी परहेज ना करें।
आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। इस वक्त के लिए यही सही निर्णय है क्योंकि यह सावधानीपूर्वक तय किया गया निवेश है जो आगे चलकर फलदायक साबित हो सकता है। धीमी गति की शुरुआत से ही बड़ी जंग जीती जा सकती है। 
आपके साथी के स्वास्थ्य के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पर सच में चिंता करने की बात नहीं है बस आप उनका हौसला बढ़ायें। अगर आपको लगे तो डॉक्टर से सलाह लें। आपका सहारा आपके साथी के लिए महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है

daily rashiphal 3 october 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज का दिन अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।
आपके और आपके साथी के मिलने के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि आप अपने साथी के समक्ष कोई प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो यही उपयुक्त समय है, जबकि वह मान जाएगा। अतः आप मौके का फायदा उठाएं, जिससे आपको भरपूर खुशियां मिलेगी।
अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। आप निराश ना हों और अपने मार्ग पर अडिग रहें। अंत में हो सकता है, जीत आपकी ही हो।
आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। लेकिन इस पैसे को यूं ही मत खर्च कर दिजिएगा बल्कि इसे बचा कर बैंक में डाल दीजिए।
आप जिन्हें बहुत चाहते हैं उनका खयाल रखें। उनमें से कोई बीमार पड़ सकता है। हो सकता है, बीमारी बहुत छोटी हो मगर लापरवाही ना बरतें। उन्हें आराम के लिए प्रोत्साहित करें।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है

daily rashiphal 3 october 2016
कर्क राशि

आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। छुट्टी के दिन आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा।
आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे। ध्यान रखें जैसे कि आपके पिछले अनुभव से आज आप यहां तक पहुंचे हैं वैसे ही अपनी इस सफलता से ही आपको अगला काम मिलेगा। साथ ही दूसरों से ऊपर उठने के लिए आपको अपनी संप्रेषण कला में सुधार लाना चाहिए।
जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है, और यही नहीं ये आपके बैंक बैलेंस के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। बस आप ध्यान रखें कि आप अपनी योजनाओं को आधे-अधूरे नहीं छोड़ रहे। इन पर अपना दिमाग लगाएं और इन्हे पूरा करें।
आज आप बाहर बैठ कर ठन्डी हवा का आनंद लें। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। मगर हो सकता है आज आप थोड़ी सी परेशानी या तनाव भरे काम में थोड़े व्यस्त हो जाएं। आज आप अच्छा महसूस करेंगे क्योंकि तनाव कम होगा और तनाव कम रहने से सेहत अच्छी रहती है। आज अच्छी नींद लें ताकि कल सुबह आप ताजा महसूस करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed