{"_id":"5a40837d4f1c1bd1408bed0e","slug":"weekly-rashiphal-25th-december-to-31th-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफलः साल के आखिरी 7 दिन कुछ इस तरह रहेगा सभी राशियों के लिए","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफलः साल के आखिरी 7 दिन कुछ इस तरह रहेगा सभी राशियों के लिए
Tue, 26 Dec 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिसंबर 2017 के आखिरी सप्ताह में कुछ राशि वालों के रहेगा शुभ तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए साल 2017 का आखिरी सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि: व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगें
2 of 13
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं और हाल ही में वक्री से मार्गी हुए हैं, जिसके प्रभाव के चलते आपको नाम व शौहरत की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही वित्तीय लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होगें। व्यावसायिक स्तर पर आपके कार्यों की सराहनाएं हो सकती हैं। साथ ही सूर्य के नवम् भाव में प्रभाव के चलते आपके लिए अच्छा वक्त साबित हो सकता है, जिससे व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगें। आप अपने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब होंगे। सूर्य के साथ साथ शुक्र भी आपके नवम घर में गतिमान है, मगर अस्त होने के कारण इसके प्रभाव कम हो जाते हैं मगर फिर भी आपको भाग्य का साथ मिलने की संभावनाएं हैं।
वृष राशि: सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
3 of 13
वृष
सूर्य लगातार आपकी राशि से आठवें घर में गोचररत हैं जिसके प्रभाव से आपको निजी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसका प्रभाव आपकी वित्तीय स्थिति पर भी पड़ सकता है। अपने व्यावसायिक कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करें, सप्ताह के अंत तक परिस्थितियों में सुधार हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता हैं। सूर्य के साथ साथ शुक्र के भी आठवें भाव में गतिमान होने से भी आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बुध आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं, जिसके चलते व्यावसायिक जातकों के लिए वक्त अच्छा नहीं रहेगा। वित्तीय हानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, और साथ ही खर्चों में वृद्धी हो सकती है। किसी महिला से विवाद हो सकता है इसलिए थोड़ा सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: अविवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं
4 of 13
मिथुन राशि
आपकी राशि से सातवें स्थान पर सूर्य के गोचर करनें से आप अपना खोया आत्मविश्वास दोबारा हासिल करेगें। साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। व्यावसायिक और निजी जीवन सामान्य बने रहेंगें। सहभागी के करियर के लिए अच्छा वक्त रहेगा। सूर्य के साथ ही शुक्र भी सातवें स्थान पर गोचररत हो रहा है, हालांकि इस स्थिति में वह अपने निम्नतम स्थान पर होगा फिर भी आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। इसके साथ साथ आपकी राशि के स्वामी बुध आपकी राशि से छठे स्थान पर गोचर कर रहे हैं जिसके प्रभाव से आप अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब हो सकते हैं। नाम और शौहरत की प्राप्ति के भी योग है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और साथ ही आपको वित्तीय लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: हानि का सामना भी करना पड़ सकता है
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह आपकी राशि से छठे घर में सूर्य के गतिमान होने से आपको व्यावसायिक रुप से सकारात्मक बदलाव दिखाई देगें। आपके विरोधियों की ताकत कम होंगी। विवाहित जातकों को सहभागी के साथ रिश्तों में घनिष्टता दिखाई देगी और अविवाहितों के लिए भी समय शुभ रह सकता है। शुक्र भी सूर्य के साथ छठे घर में गोचर कर रहा है जिसके प्रभाव से आपके विरोधियों की संख्या बढ सकती है। सेहत सबंन्धी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ साथ ही बुध के आपकी राशि से पांचवे घर में गोचर करने से आपको व्यावसायिक स्तर पर हानि का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी योजना बनाने से पहले अच्छे से विचार कर लें। वित्तीय रुप से अभी समय ठीक नही रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।