फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिसंबर महीने का यह हफ्ता 7 राशियों के लिए भाग्यशाली, 5 राशियों में आर्थिक परेशानी का योग

Mon, 19 Dec 2016 09:23 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 19 Dec 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 19 to 25 december
राश‌िचक्र
स‌ितारों की चाल बता रही है क‌ि द‌िसंबर के इस हफ्ते में कई राश‌ियों में लाभ के योग बने हैं ज‌िनसे धन, प्यार, पर‌िवार, स्वास्‍थ्य और कैर‌ियर के मामले में अनुकूलता का एहसास होगा जबक‌ि 5 राश‌ियों में ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि प्रत‌िकूलता द‌िखा रही है। देख‌िए आपकी राश‌ि के ल‌िए क्या कहते हैं स‌ितारे।

मेष राश‌िः आपको नाम के साथ दाम भी अच्छे मिलने संभावना है 

weekly rashiphal 19 to 25 december
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

पिछले कुछ समय से यदि परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है या फिर आपसे कोई परिजन रूठा हुआ है तो उन्हें मनाने के लिये यह सप्ताह काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस समय परिवार के मसलों को सुलझाने में आपको कामयाबी मिल सकती है। हो सकता है आपके कुछ परिजनों को आपकी सहायता की आवश्यकता पड़े, इसलिये उनके लिये समय निकालने को भी तैयार रहें| जहाँ तक काम की बात है, कार्यस्थल में आपका परिश्रम सबको दिखाई देगा और आपको नाम के साथ दाम भी अच्छे मिलने संभावना है। आपके काम से सहयोगी व अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं।

वृष राश‌िः जीवन मे रोमांस की हवा बह सकती है

weekly rashiphal 19 to 25 december
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस सप्ताह आपको किसी भी बहस मे नहीं पड़ना चाहिए। आप अपनी शांत रहने की कला से बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से पार कर सकते हैं। शांत रहते हुए अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें तो आप समय से पहले अपने साप्ताहिक लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। किसी खास से मुलाकात होने से एक बार फिर आपके जीवन मे रोमांस की हवा बह सकती है। लेकिन कार्यस्थल पर किसी के प्यार में पड़ना आपके पद व प्रतिष्ठा के लिये नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है, इसलिये संबंध बनाने में थोड़ी सावधानी अवश्य बरतें कहीं ऐसा ना हो कोई आपकी भावनाओं का लाभ उठाना चाहता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः यादगार पल इस हफ्ते बिताएंगे

weekly rashiphal 19 to 25 december
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

इस सप्ताह आप किसी भी प्रकार का जोखिम उठा सकते हैं, जीवन मे नए नए प्रयोग कर सकते हैं। यह सप्ताह आपके जीवन में खुशी और प्यार से भरा रहने के आसार हैं। उम्मीद है कि आप साथी के साथ यादगार पल इस हफ्ते बिताएंगे। कार्यस्थल में भी आप अपनी योजनाओं को आगे बढ़ते हुए देख सकते हैं। इस समय आपका काफी काम या तो रुका हुआ है या अधूरा पड़ा है, आपको इस हफ्ते इन सभी कार्यो के समय रहते पूरा करने के प्रयास करने चाहिये, सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः सप्ताह आपके लिये बहुत सौभाग्यशाली रह सकता है

weekly rashiphal 19 to 25 december
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

यह सप्ताह आपके लिये बहुत सौभाग्यशाली रह सकता है। आप जिस भी काम में इस हफ्ते हाथ डालेंगें उसमें सफलता मिल सकती है, आपको बस निरंतर प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। अपने विचार और योजनओं को खुलकर सामने रखें, उनके लिए अपेक्षित सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है| व्यवसायिक क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति होने के संकेत है| परिवार का भी आपको भरपूर समर्थन मिल सकता है किसी भी विकट परिस्थिति से उबरने में वे आपकी सहायता कर सकते हैं| घरेलू शांति और रोमांस के भी सुखद आसार है|

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed