{"_id":"5853e4204f1c1bd209649de5","slug":"daily-rashiphal-18th-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य की राशि में चन्द्रमा का संचार, लाएगा कई राशियों में खुशियों की बहार","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
सूर्य की राशि में चन्द्रमा का संचार, लाएगा कई राशियों में खुशियों की बहार
एस्ट्रोयोगी
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज चन्द्रमा का गोचर अपने मित्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा है। सूर्य और चन्द्रमा का नवम पंचम योग बन रहा है। ग्रहों का यह संयोग आपके लिए कितना शुभ फलदायी है, देखिए।
मेष राशि: रोमांस से भरपूर रहेगा दिन
मेष राशि
आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, इसलिए आप अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में अपनी रोमांटिक भावनाओं मे डूबे रहकर भरपूर मस्ती करेंगे। आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है। ये सिर्फ आपकी मेहनत का नतीजा है। ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, भविष्य में इससे आपके बहुत लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आपकी फीस तो नहीं बढ़ेगी लेकिन आपने कुछ कोचिंग क्लासेज लगा कर रखें हैं जो महंगे हैं। इसलिए कड़ी मेहनत करें ताकि आप अपने परिणाम से साबित कर सकें कि आपने अपनी पढ़ाई पर जो खर्च किया वह बर्बाद नहीं गया। आज आपके लिए अच्छा होगा कि आप कोई वाहन ना चलाएं खासकर अगर आप ऊपर से खुले हुए वाहन चलाते हों।
वृष राशि: व्यव्साय के लिए महत्तवपूर्ण है आज का दिन
वृष राशि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा।अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नवीन टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें। आज आप महसूस करेंगे कि तनाव का स्तर बढ़ रहा है और उर्जा कम हो रही है। आप किसी भी अनचाही खबर से तनाव को बढ़ने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: पदोन्नति के योग हैं
मिथुन राशि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। यदि आप लम्बी दूरी के संबंध में हैं तो शायद आप हैरान हो सकते हैं। संभावना है कि आज आप दोनों में से कोई एक, दूसरे से मिलने आ सकता है। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर जा कर इनसे मिल कर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। अगर आपको बल्डशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
कर्क राशि: मेहनत का फल मिलेगा
कर्क राशि
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। काफी समय से यह मित्र आपकी ओर आकर्षित था। अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है। उसी तरह अगर आप विद्यार्थी हैं और अपने स्कूल को लेकर उलझन में हैं तो किसी सलाहकार की सलाह अवश्य लें। आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं अथवा किसी नवीन व्यापारिक प्रस्ताव के पाने की उम्मीद कर रहे हैं, तब आज इसके बीच आने वाली रूकावट हट जाएगी। आज आपको किसी भी तरह की दुर्घटना से बचकर रहना होगा। किसी भी भारी सामान को उठाते समय या फिर चिकने फर्श पर चलते समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।