गुरू के राशि परिवर्तन और शनि की चाल बदलने के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में ही सूर्य ने भी अपनी राशि बदल ली है। ऐसे में यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
मेष राशिः खर्चों में वृद्धि होने के पूरे आसार हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप अपने जीवन में कई महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होने की अपेक्षा कर सकते है। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है, यह कार्य सम्बंधित या फिर किसी दूसरी जगह जाने के बारे में हो सकता है। यदि पिछले कुछ समय से कोई कार्य लंबित है तो उसे पूरा करने के लिये भी यह सही समय है साथ ही निवेश करने के लिहाज से भी यह समय आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इस सप्ताह आपके खर्चों में भी वृद्धि होने के पूरे आसार हैं। आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहने के आसार हैं, आपके जीवन में हो रहे बदलावों को लेकर आपके साथी में भी उत्साह रहेगा। परिजनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।
वृष राशिः सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप अपनी अच्छाइयों के कारण अपने आस-पास जानकारों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। अपने व्यक्तित्व से आप ना सिर्फ अपने करीबियों को प्रभावित करेंगे बल्कि आपका आकर्षण आपके दोस्तों की संख्या में भी इजाफा कर सकता है। सामाजिक समारोह में शिरकत करने का मौका मिल सकता है जिसमें आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। लेकिन साथ ही आपको अपनी सेहत की ओर से भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आपकी उपलब्धि से आपके अपने खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगें। व्यावसायिक रुप से परिस्थितियां सामान्य बनी रहने के आसर हैं, तय समय में लक्ष्यों को आसानी से पा सकते हैं।
मिथुन राशिः अनेपक्षित स्रोतों से धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद एवं सरल रहने के आसर हैं। आप अपने अंदर एक नई उर्जा को महसूस करेंगें। कार्यस्थल पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको प्रभावित कर सकते हैं। इस समय किसी भी योजना में आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने व अनेपक्षित स्रोतों से धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं है। किन्तु आपको अपने व्यक्तिगत जीवन की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय आपके या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थय में गड़बड़ी हो सकती है। कुछ जातक अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं।
कर्क राशिः पारिवारिक खुशी के धन खर्च करने होंगे
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
हो सकता है पिछले कुछ समय से आप काम के दबाव के चलते अपने परिवार तक को समय न दे पा रहे हों, जिससे व्यक्तिगत स्तर पर आप काफी तनाव भी महसूस कर रहे हों और घरवाले भी आपसे शिकायत करते हों। लेकिन इस सप्ताह आपको सबके शिकवे दूर करने का अवसर मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं और अपनी किसी नई परियोजना को सिरे चढ़ाने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें क्योंकि खुशियों की कोई कीमत नहीं होती।