{"_id":"584a86184f1c1bf95944aaa8","slug":"weekly-rashiphal-12-december-to-18-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव, इन 5 राशियों के लिए बना है शुभ योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव, इन 5 राशियों के लिए बना है शुभ योग
Fri, 09 Dec 2016 07:12 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी
Updated Fri, 09 Dec 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2016 के अंतिम महीने के दूसरे सप्ताह में सूर्य का गोचर अपने मित्र ग्रह गुरु की राशि धनु में होने जा रहा है। सूर्य अग्नि कारक ग्रह है और धनु अग्नि तत्व राशि। दूसरी ओर मंगल केतु दो क्रूरग्रहों का संयोग भी इसी सप्ताह के पहले दिन हो रहा है। ऐसे में यह हफ्ता आपके लिए शुभ है या संकटकारी आप खुद देख लीजिए।
मेष राशिः यह हफ्ता आपके लिये उत्साहवर्धक रहेगा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
अपनी चालाकी और गंभीरता से आप इस सप्ताह की सभी बाधाओं को पार कर सकते हैं। इस समय आपमें गज़ब का आत्मविश्वास व ऊर्जा होगी जिसका जादूई प्रभाव से सारी परेशानियों और बाधाओं का सामना आप डटकर कर सकते हैं। अपनी सकारात्मक सोच से आप कठिन परिस्थितियों के साथ भी आसानी से निपटने का अनुभव हासिल कर सकते हैं। आपको मनचाहे परिणाम के लिए किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर मंथन करने के महत्व का आभास भी इस हफ्ते हो सकता है जिसके लाभ भविष्य में भी आपको दिखाई देंगें। कुल मिलाकर यह हफ्ता आपके लिये उत्साहवर्धक रहेगा।
वृष राशिः कई मामलों में लाभप्रद है सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर आपमें से अधिकतर व्यक्तियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। आपके जीवन में इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हों सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी क्षमताओं के बल पर अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। संभव है कि आपको पदोन्नति प्राप्त हो या फिर वेतन वृद्धि। व्यवसायियों को भी इस समय लाभ प्राप्त होने के आसार नजर आ सकते हैं। निजी रूप से यह सप्ताह सुखमय रहने के आसार हैं। आपका पारिवारिक जीवन भी सुख-शांति से संपन्न रहने के आसार हैं और परिजनों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। घरेलु स्तर पर समस्याओं का समाधान भी आप आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः बेहद अनुकूल है सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहने के आसार हैं। जीवन के सभी पहलुओं में आपको अपने काम बनते दिखाई देंगे। कई कार्यों में आपको सिद्धि भी प्राप्त हो सकती है। इससे यकीनन आपके जीवन में खुशियां बनी रहने की संभावना है। आपका स्वास्थय भी बेहतर रहने के आसार हैं। आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। बस आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिक मसालेदार खाने का सेवन ना करें। नौकरीशुदा जातकों को तरक्की तो बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना बन रही है। व्यवसायियों के लिए भी यह सप्ताह लाभकारी रहने के आसार हैं। इस समय आपके जीवन में रोमांस भी कूट-कूट कर भरा है।
विज्ञापन
कर्क राशिः जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह घर का माहौल उथल-पुथल से भरा हो सकता है। हो सकता है इस कारण घरेलू कामों में भी आप हड़बड़ी मचायें। घर पर मेहमानों की आवभगत करने का मौका भी आपको मिल सकता है जिससे घर पर एक उत्सव जैसा माहौल बनने के आसार हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव कुछ कम हो सकता है जिससे आप राहत महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों को भी तनाव से कुछ राहत मिल सकती है। अपने दोस्तों और परिवार का साथ लुत्फ उठाने का भरपूर अवसर आपको इस हफ्ते मिलने की उम्मीद की जा सकती है। आर्थिक दृष्टि से आपको थोड़ी जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।