साल 2020 के दूसरे सप्ताह में सभी 12 राशियों पर ग्रहों के गोचर एवं योगों का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ शुरू होगा कामयाबियों के एक से अधिक अवसर आएंगे। विदेश यात्रा करना हो अथवा वीजा आदि का आवेदन करना हो तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव से कष्ट पहुंचेगा किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 7 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
वृषभ राशि- सप्ताह के आरंभ में ही यात्रा देशाटन पर अधिक खर्च होगा, इसलिए व्यर्थ की यात्रा और कैसे बचें। मध्य में किसी अप्रत्याशित कामयाबी एवं शुभ समाचार से मन अति प्रसन्न हो जाएगा। इस अवधि के मध्य आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। नौकरी में परिवर्तन अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल है। 6 तारीख कुछ अशुभ।
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ से ही ग्रह गोचर का व्यापार में उन्नति के योग बनाए हुए हैं, यदि आप नया कार्य व्यापार अथवा साझा व्यापार करने के विषय में चिंतन कर रहे हों, तो भी परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपकी सफलता में वृद्धि ही करेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर है। 8 तारीख अशुभ रहेगी।
कर्क राशि- ग्रह गोचर का प्रभाव आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का योग बना हुआ है, गुप्त शत्रुओं एवं अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें, अन्यथा दिया गया पैसा वापस आएगा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताहांत किसी बड़ी कामयाबी अथवा शुभ सूचना से मन प्रसन्न हो जाएगा। 10 तारीख अशुभ।