- शनि करीब ढाई वर्षों के बाद राशि बदलते हैं। शनिदेव एक राशि में धीमी गति से चलते हुए कई राशियों पर अपना असर डालते हैं। 24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि की अपनी यात्रा को छोडकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि देव सूर्य पुत्र और मकर- कुंभ राशि के स्वामी हैं। शनि के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि पर से शनि की साढ़ेसाती उतर जाएगी और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। शनि के राशि परिवर्तन से तुला राशि पर क्या असर पड़ेगा आइए इसका ज्योतिषी विश्लेषण करते हैं।
तुला राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
- शनि के राशि परिवर्तन से तुला राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।
कार्यक्षेत्र पर शनि गोचर 2020 का प्रभाव
- शनि गोचर 2020 के अनुसार शनि तुला राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। ऐसे में तुला राशि वालों के लिए उनके कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। यह अवसर किसी विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ा भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए उनके कार्यक्षेत्र में थोड़ा उथल-पुथल रह सकता है लेकिन ज्यादा हानि होनी की गुंजाइश कम है।
शनि गोचर 2020 का आर्थिक जीवन पर प्रभाव
- शनि के गोचर से आपकी राशि में शनि की ढैय्या शुरू हो रही है। ऐसे में आपके लिए यह मिला जुला रहेगा। लाभ होने के संकेत है लेकिन ज्यादा मेहनत करनी पड सकती है। निवेश में सावधानी बरतें। छोटी-मोटी यात्रा करने के भी योग दिख रहे हैं।