ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मन के स्वामी चंद्रमा हैं जिनका सभी ग्रहों में श्रेष्ठतम स्थान है। चंद्रमा के गोचर और उनकी कलाओं के आधार पर अन्य ग्रहों से बनने वाले योगों के फलस्वरूप ही सभी राशियों का फलादेश जाता जाता है। नए साल 2020 के पहले सप्ताह में सभी 12 राशियों पर ग्रहों के गोचर एवं योगों का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- सप्ताह के आरंभ में आमदनी बढ़ेगी। रुका हुआ धन भी आएगा किंतु ,मध्य में अत्यधिक यात्रा और भागदौड़ से खर्च अधिक होगा। जिसके परिणामस्वरुप आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मध्य में बेहतरीन सफलताएं मिलेंगी। मान सम्मान की वृद्धि एवं आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना होगी। भाग्यउन्नति एवं विदेशयात्रा के योग फिर भी 31 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
वृषभ राशि- सप्ताह आपके लिए तरह-तरह की सफलताएं लेकर आ रहा है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट कचहरी से मामले बाहर ही निपटा लें तो अच्छा रहेगा विवादों से दूर रहें। किसी भी नए कार्य अथवा व्यापार का आरंभ करना चाह रहे हों तो यह बेहतर समय है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक एवं मानसिक कलह के कारण कुछ अशांति रहेगी किंतु अंत बेहतर ही होगा। 4 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
मिथुन राशि- यह सप्ताह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है कोई भी दिन अशुभ नहीं रहेगा। इसलिए नौकरी में पदोन्नति एवं रोजगार के नए अवसर आएंगे। यहां तक कि नए अनुबंध की प्राप्ति भी करना चाहें तो अच्छा है। विदेश यात्रा एवं देशाटन का योग बनेगा। वीजा आदि के लिए भी निवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ तनाव के साथ होगा इसलिए आपके संयम एवं धैर्य की परीक्षा हो सकती है। मध्य और अंत आपको कामयाबियों के चरम तक ले जाएंगे। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें कोई भी कार्य जब तक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक ना करें न्यायिक मामलों में आपके पक्ष में आ सकते हैं नए मेहमान के आगमन से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। 30 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।