फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (25 से 31 जनवरी तक): जनवरी के अंतिम सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 25 Jan 2021 11:19 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 Jan 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 25 january to 31 january impact on your rashi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसीलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसे दृष्टि से कामयाबियों की संभावना सर्वाधिक रहेगी। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। साहस और  पराक्रम की वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा।

weekly rashifal weekly horoscope 25 january to 31 january impact on your rashi
राशि

वृषभ राशि- संपूर्ण सप्ताह काफी मिलाजुला रहेगा। बिना किसी कारण के ही पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महिला वर्ग के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा।| किसी भी तरह की महंगी वस्तु का क्रय कर सकती हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा सप्ताह के मध्य किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर अनुकूल होंगे और सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। सभी दिन शुभ।

weekly rashifal weekly horoscope 25 january to 31 january impact on your rashi
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों से सामना करवाएगा।  कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों या प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग।
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 25 january to 31 january impact on your rashi
राशि

कर्क राशि- सप्ताह के आरंभ से ही अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में भी कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर की अनुकूलता सभी समस्याओं से मुक्ति प्रदान करेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी मतभेद ना होने दें।

विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 25 january to 31 january impact on your rashi
राशि

सिंह राशि- संपूर्ण सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरंभ में आयके साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए समय और अनुकूल रहेगा। इसलिए कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों  अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो विलंब ना करें। सप्ताह के मध्य भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर अनुकूल होंगे। 28 तारीख को रहे जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed