फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 25 January 2021: वृषभ राशि वालों को लाभ के योग, मकर राशि को नौकरी मिलने की संभावना

Mon, 25 Jan 2021 10:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 25 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
आज का राशिफल- 25 जनवरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


आज सोमवार, 25 जनवरी 2021 का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि द्वादशी और म्रृगशीर्षा नक्षत्र है।चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, साथ ही इंद्र नाम का योग बन रहा है।

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।  ग्रहों की इस चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन, आइए जानते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 25 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2021

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
राजा चंद्र देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में आ जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और आपको अपनी संतान की ओर से थोड़ी निराशा हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रहेगा। आज आपका कोई छुपा हुआ शत्रु या विरोधी आपको परेशान कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी दिन बताएंगे, जिससे चिंताएं थोड़ी कम होंगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में लाभ का योग बनेगा। 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 25 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2021

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आपकी राशि से चंद्र देव का गबन हो जाएगा और मिथुन राशि में गोचर करेंगे तथा द्वादश भाव में मंगल स्थित रहेंगे, जिसकी वजह से कुछ खर्चे जरूर रहेंगे, लेकिन मानसिक तनाव खत्म होगा। दिन शांति के साथ व्यतीत होगा। आर्थिक तौर पर लाभ के योग बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में भी आपको आज लाभ मिल सकता है। जनसंपर्क का पूरा फायदा मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई नया कांटेक्ट मिलने से आपके बिजनेस की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मामले में आपके पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा तथा अपनी संतान से आपको सुखद समाचार मिलेंगे। शाम के समय कुछ गलत लोगों से मिलने के कारण कुछ समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें और निजी जीवन के लिए भी समय निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 25 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2021

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आपकी राशि में चंद्र देव की उपस्थिति और अष्टम भाव में सूर्य, बृहस्पति, बुध और शनि की की युति होने के कारण आज का दिन संभल कर रहने का होगा। आपकी कोई खास वस्तु के खोने या चोरी हो जाने की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम कराने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक तौर पर स्थिति मजबूत होगी और आपकी पारिवारिक संपत्ति में भी वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिलते हैं। आपकी संतान को आज कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। खासतौर से पढ़ाई के क्षेत्र में, जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। बिजनेस में नए सौदे मिलने से लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को आगे की प्लानिंग करने में समय लगेगा। उसके लिए आज से ही प्रयास करें। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और दिन सुखद जाएगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 25 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और पारिवारिक जनों के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है। आज आप के खर्चे थोड़े ज्यादा रहेंगे, लेकिन दूसरी तरफ उत्तम धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आज रोजगार के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। संतान को लेकर अपने सभी कर्तव्यों का पालन अच्छे से कर पाएंगे, जो लोग  नया बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज लाभ होगा। अपने कार्य क्षेत्र में जो काम आपके हाथ में है, उनसे आप की साख मजबूत होगी और उन कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम के समय धार्मिक क्रियाकलापों में समय बिताएंगे। जीवन साथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed