मेष राशि- सप्ताह का आरंभ आकस्मिक शुभ समाचारों के साथ होगा। ग्रह गोचर की अनुकूलता आपकी सभी कार्य बाधाएं दूर करेगी। मकान-वाहन खरीदने का संकल्प इस सप्ताह पूरा हो सकता है प्रयास करें। सप्ताह के मध्य शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नवदंपति के लिए भी संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। सप्ताहांत स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। 22 तारीख को रहें जरा बचके।
वृषभ राशि- सप्ताह के आरंभ से ही ग्रह गोचर के शुभ प्रभाव के फलस्वरूप सभी कार्य बनेंगे। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता से संबंधित आवेदन करना सफल रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने का बेहतर समय। 19 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ महंगी वस्तुओं की खरीदारी करने में अधिक व्यय कराएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। बहुत दिनों का बकाया धन वापस आने के संकेत। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। किसी न किसी कारण से कुछ पारिवारिक कलह आपके लिए मानसिक अशांति का कारण बन सकती है इसे बढ़ने ना दें। सप्ताहांत ग्रह गोचर में सुधार परेशानियों से मुक्ति देगा। 21 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ शुरू होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अति अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के भी योग। 20 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि- सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ के साथ होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में सुधार के फलस्वरूप रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक कलह से भी मुक्ति मिलेगी। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्णतः सफल रहेंगे। 22 तारीख को रहें जरा बचके।