मेष राशि
ज्योतिष गणना (14 से 20 दिसंबर): राशि अनुसार जानिए इस हफ्ते कब-कब रहना है जरा बचके...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
सप्ताह के आरंभ में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सप्ताहांत ग्रहगोचर की अनुकूलता पुनः कठिन परिस्थितियों से मुक्त कर देगी। अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि बढ़ेगी। 18 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला फल प्रदान करने वाला रहेगा। आरंभ में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से भी बचना पड़ेगा। प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन जल्दी वापस नहीं मिलेगा। सप्ताह के मध्य शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। सप्ताहांत पुनः स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। विवादों से दूर रहें। कोर्ट के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 17 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ किसी सुखद समाचार के साथ होगा। संबंधियों अथवा मित्रों से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है नजले, जुकाम, बुखार आदि से बचें। सप्ताहांत केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। 20 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
संपूर्ण सप्ताह अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में सुधार के परिणामस्वरूप बिगड़े कार्य बनते जाएंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। 17 तारीख को रहें जरा बचके।