फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 14 December 2020: मेष और कन्या राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Mon, 14 Dec 2020 07:39 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 14 Dec 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 14 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

Horoscope Today 14 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको दिक्कत दे सकती है। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर तनाव पालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। खर्चे अधिक होंगे। इनकम कम होगी। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। भाग्य की बदौलत भी कुछ काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। प्रिय से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवन साथी अपने दिल की बात सुनाएगा। 

Horoscope Today 14 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे रहेंगे। ट्रांसफर के योग बनेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे जबकि प्रेम जीवन बिताने वाले लोग अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आने वाले हैं। सेहत में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 14 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, इसलिए थोड़ी सावधानी जरूर रखें और मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने से बचाने का प्रयास करें, नहीं तो सेहत एकदम से बिगड़ सकती है। अचानक से धन हानि हो सकती है। काम के सिलसिले में आपकी योग्यता आपको फायदा देगी। परिवार का माहौल भी शानदार नतीजे प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी घरेलू कामों में आपसे मदद मांगेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं।


विज्ञापन
Horoscope Today 14 December 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed