साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जुलाई: पैसे, नौकरी और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। पड़ोसियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। मित्रो का सहयोग आपको सफलता दिलाएंगे। नौकरी व पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सन्तान का सर्दी से बचाव करें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार प्रबल हैं। आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। संतान की प्राप्ति से मधुरता आएगी। प्रणय संबंधो में खुशी का माहौल बनेगा।
जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
वृष
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार की व्यवस्थाओं में किया गया प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा। निजी सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आयेगी। धीरे धीरे आमदनी में गिरावट के लक्षण दिख रहे है। स्वास्थ्य में उथल पुथल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम में असमंजस की स्थिति रहेगी।
जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
मिथुन
इस राशि वालों की लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मन मुताबिक कार्य करने से आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनोरंजन करने का अवसर प्राप्त होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा में प्रगति होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। नौकरी व पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक वस्तुओं पर अत्यधिक खर्चा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार नजर आ रहे है। स्वास्थ्य में सुधार सम्भव है। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा।
जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)
कर्क
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। तार्किक कारण से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप इस समय भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में प्रगति रहेगी। अंगुलियों में दर्द की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। नौकरी में थोड़ी सा प्रयास तरक्की दिलाएगा। व्यवसाय में इस समय किराना के निवेश के लिए अच्छा है। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। प्रणय सम्बन्धों में दूरी बढ़ेगी।
जानिये कैसे चमकेगा आपका भाग्य और कैसे बनेंगे बिगड़े काम हमारे ज्योतिषाचार्यों से मात्र 251 रुपये में। अभी संपर्क करें। (विज्ञापन)