सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अगस्त: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे लाभ किसे नुकसान
मेष
इस राशि वाले जातकों के लिए जून का सप्ताह सामान्य रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। धन का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में न करें वरना आगे समस्या आ सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जाएगा। उदर की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। प्रणय सम्बन्धो में कटुता आएगी।
वृष
वृष राशि वालों के लिए यह समय सामान्य नहीं रहने वाला है। कोई ऐसा जिसपर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा। सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक यात्रा से तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओ में सुधार की सम्भावना है। लेकिन व्यय अधिक रहेगा। सांसो में तकलीफ हो सकती है। नौकरीपेशा लोगो के तरक्की के संकेत है। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में कटुता आएगी। प्रेम करने वालों कोई जल्दबाजी न दिखाए।
मिथुन
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। रुके हुए कार्यो में सफलता मिलेगी। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। जातक हर कार्य को बहुत ही चतुराई पूर्वक करेगा जिससे लोग आश्चर्यचकित हो सकते है । भाग्य के भरोसे न बैठे। सप्ताह के अंत में हालात अच्छे बनेगे। पीठ के दर्द से आपको इस सप्ताह परेशानी झेलनी पड़ सकती है नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे धीरे प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी।
कर्क
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा । पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए सफलता पाने का यह सामान्य अवसर। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए सफलता पाने का यह सामान्य अवसर। इस सप्ताह में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस समय आपको शारीरिक सुख का अनुभव होगा। नौकरी करने वाले लोगो लिए उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। दाम्पत्य जीवन में खुशी का मौहाल होगा । प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे।