अभी सूर्य उच्च का होकर शुक्र और बुध के साथ मेष राशि में युति बनाये हुए हैं। बुधवार, 15 मई को सुबह 11:18 बजे वृषभ राशि से गोचर करेंगे जहाँ शनिवार, 18 मई को रात्रि 11:42 बजे बुध भी वृषभ में चले जायेंगे। सूर्य के अच्छे प्रभावों से जातकों को जीवन में विभिन्न प्रकार की सुख-सुविधाएँ प्राप्त होती हैं तथा कुंडली में अनुकूल रहने पर सरकारी पद-प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है। वो लोग जिनकी कुंडली में सूर्य अनुकूल स्थिति में है उन्हें सरकारी पद प्राप्त होने की संभावनाएं भी अधिक रहती हैं।
आर्थिक साप्ताहिक राशिफल : धन और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता, पढ़ें 13 से 19 मई का राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिफल
राशिस्वामी मंगल पराक्रम भाव में राहू के साथ युति बना रहे हैं। धनभाव के स्वामी शुक्र आपकी राशि में उच्च के सूर्य और बुध के साथ युति में हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि वक्री होकर केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। अष्टम स्थान से धन भाव पर वक्री गुरु की दृष्टि है। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण फैसला इस दौरान ले सकते हैं। इस समय आप जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस समय आपको विशेष प्रयास करने की जरूरत है, क्योंकि समय आपके अनुकूल है, यानि आपको ही नेतृत्व करना है, साथी थोड़ा टालमटोल कर सकते हैं। अपने कार्यों पर ध्यान लगाये रखें, मन इधर उधर के कार्यों में भटक सकता है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे लेकिन नौकरी पेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ असंतुष्ट रह सकते हैं क्योंकि उनको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें, लेकिन अधिक परेशानी होने की स्थिति में विवाद के स्थान पर स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। आप काफी व्यावहारिक बने रहेंगे। केवल वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
वृषभ राशिफल
आपका राशिस्वामी शुक्र बारहवें भाव में उच्च के सूर्य और धनभाव के स्वामी बुध के साथ युति बना रहे हैं। लाभेश गुरु महाराज सप्तम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। धन के मामले में सचेत रहना पड़ेगा। इस सप्ताह का अधिकतर समय तनावपूर्ण स्थिति में व्यतीत होगा। अज्ञात भय मानसिक अवस्था पर हावी रहेगा। हालांकि डरने जैसी कोर्इ बात नहीं क्योंकि आप समस्या से बाहर निकलने में सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों पर ऋण चुकाने का दबाव बढ़ेगा। कानूनी एवं सरकारी जांच का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने करीबी मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। बाद में ऋण एवं वित्त संबंधित कार्यों में प्रगति आएगी। आय में वृद्धि के प्रयासों के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। आपको अपने खर्च पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। तकनीकि क्षेत्र, विशेषज्ञता वाला व्यापार या स्वयं की सलाहकार कंपनी वाले लोगों को लाभ हो जायेगा। कार्यस्थल पर आक्रामकता के बजाय कौशल से ही आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में कुछ नए लोगों से परिचय होने की भी संभावना है। व्यवसाय में किसी तरह का जोखिम भरा निर्णय ना लें और ना ही अहंकार दिखाएँ। इस सप्ताह किसी निवेश को लेकर प्लानिंग हो सकती है।
मिथुन राशिफल
आपका राशिस्वामी बुध लाभभाव में उच्च के सूर्य और शुक्र के साथ विराजमान हैं। धनेश चन्द्रमा आपके तृतीय भाव से छठे भाव तक गोचर करेंगे। राहू और लाभेश मंगल आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। अपनी गलतियों के प्रति सावधान रहें। आप अपने तर्क से दूसरों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं परन्तु इससे आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला, बेहतर हो शांतचित्त होकर अपनी समस्याओं को समझें और उसका वास्तविक हल ढूढें। कुछ काल्पनिक समस्याएं भी जन्म लेंगी इस समय। कोई भी आर्थिक निर्णय अभी ना लें क्योंकि उसका परिणाम सार्थक नहीं होने वाला। हाँ, पूर्व में आपके लिए हुए निर्णयों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, प्रयासों का फल मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से की गयी यात्रा फलदायी रहेगी क्योंकि समय बेहतर होता जायेगा। शेयर, सट्टा और लाटरी से उचित दूरी बनाकर रखें। हालाँकि आरंभ में भले आपका हाथ तंग हो, काम चलाने लायक पैसे की कमी नहीं होगी। सप्ताह के अंत में अचानक कोई खर्चा आपको परेशान कर सकता है। अपने उत्साह और विचारों को थोड़ा संयमित रखें और योजनाओं को सार्वजानिक ना करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति में निरंतर उतार-चढ़ाव की संभावना के बावजूद आपकी मेहनत आपको उचित फल अवश्य देगी।
कर्क राशिफल
सोमवार को आपके राशिस्वामी चन्द्रमा आपके पराक्रम भाव से तथा सप्ताहांत में पंचम भाव में नीच का होकर गोचर करेंगे। धनभाव के स्वामी सूर्य कर्मभाव में उच्च का होकर बुध और लाभभाव के स्वामी शुक्र के साथ विराजमान हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर अधिक व्यस्तता होगी। काम में तेजी आयेगी और आपकी मेहनत भी बढ़ेगी। अधिकारीयों से प्रशंसा मिलेगी, वेतन वृद्धि अथवा कुछ इंसेंटिव भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी तरह के वाद-विवाद में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा यदि बहुत ही जरुरी लगे तो अपनी बात बहुत नपे-तुले शब्दों में शालीनता के साथ कहें। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से आप अच्छे अवसरों से वंचित हो सकते हैं। आप अपने व्यवसायिक संसाधनों का समुचित उपयोग कर लाभ कमाने की निरंतरता को बनाये रखने का प्रयास करते रहेंगे। आत्मविश्वास बनाये रखना होगा, तभी आपको अपने अनुभव और ज्ञान का लाभ मिल सकेगा। आपकी संघर्ष क्षमता सराहनीय है। व्यावसायिक योजनाओं के प्रस्तुतीकरण को त्रुटिहीन बनाने के आपके प्रयास सफल होंगे। अपने प्रयासों से लाभ को यथावत बनाये रख सकते हैं। सभी क्षेत्रों में प्रयासों को बढाने की आवश्यकता है। कुछ जातक इस अवधि में अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।