मार्च महीने के पहले हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस समय आमदनी के मार्गो में रुकावट आएगी। मानसिक थकान आपको व्यथित करेगी। नौकरी करने वाले लोगो संयम से काम लेना होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। वैवाहिक जीवन के सम्बंधो में स्थिरता आएगी । प्रेम की पराकाष्ठा को समझें।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुलन बिगाड़ सकता है। मुश्किल हालातों से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। मन और आत्मा में अंतर्द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। सन्तान के प्रति मन चिन्तित रहेगा। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। सांसो में तकलीफ हो सकती है। कैरियर - व्यापार के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा के लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में मनमुटाव रहने के संकेत है। प्रेम करने वाले इस समय जल्दबाजी न दिखाएं।
इस राशि वालों के लिए मार्च का सप्ताह सामान्य कहा जायेगा। व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है। वाहन आदि का प्रयोग बड़ी ही सावधानी करें अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नजदीकी लोगो से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने से बचें नहीं तो शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखे । व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। मित्रों से थोड़ा बच कर रहे अन्यथा भारी खर्चे में पड़ सकते है। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा। वाहन का सुख इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। यह सप्ताह आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। इस समय गठिया के रोग से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। व्यापार करने वाले सोच समझ कर फैसला करे। वैवाहिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।