{"_id":"5ddb704d8ebc3e54bd18b4a5","slug":"weekly-rashifal-according-to-the-zodiac-sign-last-week-of-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशिफल: नवंबर के अंतिम सप्ताह में इस दिन जरा बचके","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
पं जयगोविंद शास्त्री
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
इस सप्ताह इस दिन जरा बचके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दैनिक दिनचर्या और कार्य-व्यापार के हानि-लाभ एवं दैनिक घटने वाली घटनाओं में चंद्रमा का गोचर एवं उनकी कलाओं का सर्वाधिक महत्व रहता है। इसीलिए साप्ताहिक राशिफल इनके गोचर और उस गोचरकाल में अन्य ग्रहों के साथ बनने वाले शुभ-अशुभ योगों के आधार पर ही किया जाता है। यदि इनकी युति शुभग्रहों के साथ शुभभाव में हो तो फलादेश उत्तम रहता है किंतु, अशुभ ग्रहों के साथ अशुभ भाव में युति हो रही हो तो फलादेश अच्छा नहीं कहा जा सकता। नामराशि के आधार पर चन्द्र के गोचर काल में नवंबर का अंतिम सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
2 of 13
rashi
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा किन्तु सप्ताह का मध्य कुछ तनाव देगा, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। षड्यंत्र का शिकार होने से बचे। सप्ताह का अंत अति उत्तम रहेगा। विदेश यात्रा, देशाटन का योग बनेगा। भाग्य उन्नति एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ फिर भी 25 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
3 of 13
rashi
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ थोड़ा सा उतार-चढ़ाव के साथ होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। प्रयास करें कि किसी को बड़ी राशि कर्ज के रूप में न दें। सप्ताह के मध्य में कार्य व्यापार में उन्नति और इस दिशा में किया जा रहा अन्य प्रयास भी सार्थक रहेगा। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। मध्य कुछ मानसिक तनाव देगा संयम रखें। किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं। 29 तारीख का दिन कुछ अशुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashi
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन लाभ देगा। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में कुछ मानसिक तनाव रहेगा किंतु सप्ताहांत कार्य व्यापार में उन्नति एवं रुके हुए धन के आगमन से तनाव भी दूर हो जाएगा। फिर भी सप्ताह की 30 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क राशि- आपकी राशि का गोचर संपूर्ण सप्ताह अच्छा रहेगा अतः कोई भी कार्य अथवा बड़े से बड़ा निर्णय लेना चाहें तो परिस्थितियां और परिणाम दोनों ही आपके पक्ष में रहेंगे। मकान वाहन के खरीदने का योग बन रहा है किंतु यदि यात्रा कर रहे हों तो सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह का मध्य और अंत दोनों बेहतरीन रहेगा और कामयाबियों का सिलसिला चलता रहेगा। फिर भी 28 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।