वर्ष के अंतिम माह दिसंबर का प्रथम सप्ताह भी आरंभ हो चुका है। सूर्य, चन्द्र भी अपनी गति में अनुशासन पूर्वक निरंतरता बनाए हुए हैं। इनके द्वारा बनने वाले योगों एवं अन्य ग्रहों के साथ इनकी युतियों के परिणामस्वरूप आपकी राशि और जीवन पर इसका प्रभाव कैसा रहेगा, यह जानने का कुतूहल सभी को रहता है, अतः आपकी
राशिफल: दिसंबर के प्रथम सप्ताह में इस दिन जरा बचके
मेष
ग्रहगोचर में आया परिवर्तन कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है, यदि आप साझा व्यापार कर रहे हैं तो उसमें मतभेद न पैदा होने दें। सप्ताह का आरंभ पद एवं गरिमा की वृद्धि कराएगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो बेहतरीन अवसर है। सप्ताह का अंत अधिक व्यय और यात्राओं के साथ होगाष। 6 दिसंबर का दिन कुछ अशुभ रह सकता है।
वृषभ
आपके लिए संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। कोई भी नया कार्य-व्यापार का आरंभ करना चाहें तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है, आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। सरकारी फाइलों का निपटारा होगा, मकान एवं वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है लाभ उठाएं। आपके द्वारा
लिए गए निर्णयों की भी सराहना होगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल होगी, तीर्थ यात्रा के भी योग हैं।
आपके लिए सप्ताह का आरंभ मानसिक तनाव के साथ शुरू होगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी रहेगी, किंतु सप्ताह के मध्य में सभी विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। विदेश यात्रा से संबंधित वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। सप्ताह के अंत में मान सम्मान में वृद्धि तथा नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज का दिन कुछ अशुभ रहेगा।
कर्क
सप्ताह का आरंभ शुभ समाचारों एवं सफलताओं के साथ शुरू होगा, शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी के मामले कोर्ट से बाहर
ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। 4 दिसंबर का दिन अशुभ रहेगा।