जनवरी महीने के तीसरे हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा, आइए जानते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जनवरी : सूर्य उत्तरायण और मकर संक्रांति से इस हफ्ते की शुरुआत से होगा लाभ
इस सप्ताह मेष राशि के जातक विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दूसरी ओर धन का आगमन भी अच्छे से होगा। अचानक से धन लाभ और हानि दोनों के योग बनेंगे इसलिए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में जैसी स्थिति चल रही है अभी वैसी ही चलेगी इसलिए धैर्य बनाए रखें। अपने पिताजी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें क्योंकि उनका स्वास्थ्य कमज़ोर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है अथवा ऐसी संभावना है कि आपको पारिवारिक सुख में कमी महसूस हो। संतान उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करेगी जिसमें सफलता मिल सकती है लेकिन किसी बात को लेकर वह मानसिक दबाव में भी रहेंगे। विद्यार्थियों को भी तनाव से बाहर आकर अपनी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने की ज़रूरत होगी। आप किसी गुप्त कार्य पर भी धन खर्च कर सकते हैं अथवा कोई गुप्त योजना बना सकते हैं।
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह काफी प्रसन्न रहेंगे। उनके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे जिससे धन लाभ का योग बनेंगा। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी हालांकि अचानक से हुई कोई घटना परिवार पर अपना प्रभाव डालेगी। संतान अपने क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेगी। आपको उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अधिक देर तक जागने का प्रयास ना करें और समय से सोयें। इस दौरान विधि के विरुद्ध कोई कार्य न करें क्योंकि वह कार्य संज्ञान में आने के कारण आपको प्रशासन की ओर से कष्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय स्वं मूल्यांकन का है इसलिए उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी।
इस सप्ताह आपकी आमदनी के मार्ग खुलेंगे। हालांकि खर्चे पूर्व की भांति बढ़े हुए ही रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी लेकिन केतु की उपस्थिति अष्टम भाव में होने से आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की कांस्पीरेसी (साजिश) से बच कर रहें और किसी से कड़वा ना बोलें। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें अपने साझेदार की ओर से संबंधों में कड़वाहट का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी माताजी और आपके जीवनसाथी के बीच कुछ ऐसी स्थिति आ सकती है जिससे उन दोनों के बीच झगड़ा हो। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य से काम लेना होगा और दोनों को मनाने का प्रयास करना होगा। संतान के लिए बेहतरीन समय रहेगा और विद्यार्थियों को भी उनकी शिक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा हालांकि बाद में विजय आपकी ही होगी लेकिन वर्तमान में आपको मानसिक तनाव तो हो ही जाएगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में होंगी और आप यदि प्रयासरत है तो मनचाहा ट्रांसफर अथवा नौकरी में बदलाव हो सकता है। आपने जो शिक्षा ग्रहण की है उससे संबंधित कार्य में जबरदस्त लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी संतान के लिए समय काफी उन्नति दायक है। इस दौरान विदेश जाने के इच्छुक लोगों की मुराद पूरी हो सकती है साथ ही यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है तो आप इसमें सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन ख़ुशियों से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और इस दौरान वो जो भी सीखेंगे पूरे मन से सीखेंगे।