फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल अगस्त 2018: अगस्त के पहले हफ्ते में शिवजी इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान

Mon, 30 Jul 2018 10:44 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Mon, 30 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: weekly horoscope 30 july to 5 august 2018 first week of august month

अगस्त महीने का पहला हफ्ता कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 30 july to 5 august 2018 first week of august month
aries - फोटो : aries

साप्ताहिक मेष राशिफल
इस सप्ताह आपके लिए धन लाभ के मार्ग खुलेंगे और आप उन अवसरों का लाभ उठा कर अच्छा धन लाभ अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ असंतुष्टि रह सकती है और इसकी वजह घर में तनाव का माहौल रहेगा। अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा हालांकि पारिवारिक समस्याओं का असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कुछ खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन सप्ताहांत तक नियंत्रण में आ जाएंगे। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा लेकिन पारिवारिक क्रियाकलापों का उन पर असर पड़ सकता है इसलिए उन्हें इस सब से दूर रखने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय चिंतन करने का है उन्हें और अधिक मेहनत करनी होगी व किसी भी परेशानी से घबराना नहीं है।

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 30 july to 5 august 2018 first week of august month
taurus - फोटो : taurus
साप्ताहिक वृष राशिफल

इस सप्ताह आप प्रसन्नचित रहेंगे और मानसिक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी और प्रत्येक कार्य को तेजी से पूरा करेंगे। भाई बहनों को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य भी कुछ चिंताजनक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत धीरे-धीरे रंग लाना शुरू करेगी हालांकि आप को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके संबंध आप के वरिष्ठ अधिकारियों से ना बिगड़ें। सहकर्मियों और छोटे भाई बहनों की मदद से कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा और वह ऊर्जावान रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। धन लाभ सामान्य होगा हालांकि छोटे मोटे खर्चे भी लगे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: weekly horoscope 30 july to 5 august 2018 first week of august month
gemini sign
साप्ताहिक मिथुन राशिफल

इस सप्ताह आप किसी सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा सफल सिद्ध होगी और विशेष रूप से किसी मनोरंजन के अवसर के रूप में भी यात्रा हो सकती है। माता पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा हालांकि आपके ससुराल पक्ष से आपकी माताजी का झगड़ा हो सकता है जिसका प्रभाव आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है इसलिए इस बारे में सतर्क रहें। आपके कुटुंब में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है इसलिए समझदारी का परिचय देते हुए आप जहां तक संभव हो इसे अवॉइड करने का प्रयास करें। संतान के लिए समय अच्छा है और विद्यार्थियों के लिए भी बेहतर समय है। आपको शारीरिक रूप से कोई कष्ट हो सकता है। साथ ही आप को वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की सलाह दी जाती है। अचानक से धन लाभ अथवा हानि की भी संभावना है।

विज्ञापन
weekly rashifal 2018: weekly horoscope 30 july to 5 august 2018 first week of august month

साप्ताहिक कर्क राशिफल
इस सप्ताह आप मानसिक रुप से कुछ परेशान रह सकते हैं। एक से अधिक समस्याएं आपके सामने खड़ी हो सकती हैं जिन से पीछा छुड़ाने में आप को पसीना बहाना पड़ेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन संतुष्टि दायक रहेगा और आप अपने परिवार के लोगों के व्यवहार से भी प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपकी तारीफ हो सकती है और इससे आपके अधिकारों में भी वृद्धि होने की अच्छी संभावना दिखती है। कोर्ट कचहरी जैसे मामलों में आपका पक्ष प्रबल रहेगा और आप के जीतने की संभावना बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और संतान भी मेहनत करेगी। कुटुंब में कोई शुभ कार्य संपन्न होने से पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता की वृद्धि होगी। आपको धन लाभ होने की अच्छी संभावना दिखाई देती है। यदि आप घर लेने का विचार कर रहे हैं तो उस कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed