सोमवार 1 अक्टूबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
अपने ग़ैरज़िम्मेदाराना नज़रिए से आप अपने परिवार की भावनाएँ आहत कर सकते हैं। अगर मुमकिन हो तो बोलने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि आपका कहा आपके ख़िलाफ़ जा सकता है और आपके परिवार की प्रतिष्ठा को भी ख़राब कर सकता है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। कोई आपको दिल से सराहेगा। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।