मेष राशि- सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और यात्राओं के साथ होगा। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे किंतु मध्य में ग्रह गोचर में आए आकस्मिक सुधार से विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सुख मिलेगा। अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताहांत स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। 18 तारीख अशुभ
वृषभ राशि-आपके लिए ग्रह गोचर में आया परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है, कार्य व्यापार में उन्नति के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेने हों तो सप्ताह उस दृष्टि से बेहतर रहेगा। मध्य में कष्ट कर यात्रा तथा किसी अप्रिय समाचार से दुख हुआ। 21 तारीख अशुभ
मिथुन राशि- आपके के लिए सप्ताह कार्य व्यापार में उन्नति के साथ शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। नौकरी में नए अनुबंध प्राप्ति के योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताहांत भागदौड़ और खर्च अधिक होगा इसलिए आर्थिक तंगी से बचें। 23 तारीख अशुभ
कर्क राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा कोई भी दिन शुभ नहीं है। भाग्य उन्नति होगी, धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अच्छा रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वे ही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। रणनीतियों को गोपनीय रखें आगे बढ़ें।
सिंह राशि- आपके लिए सप्ताह आय के स्रोत बढ़ाएगा। बहुत दिनों से रुका हुआ धन वापस आएगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी किंतु परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाकर रखें। 19 तारीख अशुभ