अप्रैल महीने का यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो वहीं कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
इस सप्ताह आप मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। अहंकार का त्याग करें, पिता को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। विदेश यात्रा की संभावनाएं हैं। आप स्वयं पर धन खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन किसी से विवाद में न उलझें। संतान पूर्ण रुप से आनंदित रहेगी और आपका सम्मान करेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। इस दौरान उन्हें पूर्व में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
इस सप्ताह विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अनचाही यात्रा, बेवजह के खर्च, बीमारी या कोर्ट केस में उलझने से परेशानी बढ़ने की संभावना है। इस हफ्ते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में उठापटक देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और सरकारी कामों में लाभ होगा। संतान आपकी इच्छाओं को पूरा करेगी, वहीं विद्यार्थी भी एक निष्ठ होकर अध्ययन करेंगे।
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
इस सप्ताह मिथुन राशि वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य स्थल पर अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। ट्रांसफर या नौकरी मिलने की संभावना भी है। विदेशी संबंधों से आय होगी, विशेषकर एमएनसी में काम करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमयी होगा। आपके पिता को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी संतान आनंदित रहेगी और विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
कार्य क्षेत्र में अधिकारों में वृद्धि होगी महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहने वाला है। घर अथवा वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आप उसमें धन अथवा पूंजी लगा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है हालांकि संतान पक्ष को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है।