{"_id":"581db6bb4f1c1bad31438d74","slug":"weekly-prediction-7-to-13-november-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैसा और करियर के मामले में आप इस हफ्ते कितने भाग्यशाली हैं, देखिए","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
पैसा और करियर के मामले में आप इस हफ्ते कितने भाग्यशाली हैं, देखिए
Mon, 07 Nov 2016 10:26 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्योतिष की दृष्टि से नवंबर का यह हफ्ता आपके लिए काफी खास है क्योंकि चार ग्रहों के स्वामी अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र धनु राशि में आएंगे। जबकि मिथुन और कन्या राशि के स्वामी वृश्चिक राशि में आएंगे। सबसे बड़ी बात की ग्रहों की स्थिति में यह बड़ा बदलाव सप्ताह के शुरू में ही हो रहा है ऐसे में प्यार, परिवार, पैसा और करियर पर ग्रहों का प्रभाव पड़ेगा। तो देखिए ग्रहों का यह बदलाव आपके जीवन में क्या नया बदलाव ला रहा है।
मेष राशिः सेहत के मामले में सर्तक और सजग रहना होगा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। हो सकता है आपके लिये सप्ताह की शुरुआत किसी व्यक्तिगत मसले को लेकर चिंतित होने से हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप इस चिंता को दूर कर सकते हैं। स्वास्थय को लेकर इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। घुटनें और पैर के दर्द से पीड़ित रहने की संभावना है। लापरवाही न बरतें जरा सा भी लक्षण दिखाई दे तो चिकित्सक से परामर्श करें। आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं भले ही आपको अपने साथी के साथ बिताने के लिये कम समय मिले लेकिन आपकी खुशी के लिये यह पर्याप्त होगा। वित्त और व्यवसाय के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं।
वृष राशिः कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा
3 of 13
वृष
यह सप्ताह आपके लिये काफी सारी व्यस्तताएं लेकर आ सकता है। हो सकता है काम के दबाव के कारण अपने परिवार के लिये पर्याप्त समय निकालना आपके लिये मुश्किल हो। आपके घर के कुछ कार्य भी स्थगित करने पड़ सकते हैं। घरवालों की थोड़ी बहुत नाराज़गी भी आपको झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी को अपनी वास्तविक स्थिति से अवगत करवायें बेहतर महसूस होगा। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। आर्थिक रुप से इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिये थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन सप्ताहांत तक आपकी इस परेशानी का समाधान भी हो सकता है। हो सके तो अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप अपने आस-पास एक नकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें यह आपके लिये नुकसानदायक हो सकता है। अपने व्यवहार में संयम लाने की कोशिश करें। संबंधों को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। गलतफहमियां होने के पूरे आसार हैं। यदि आप बात-बात पर दूसरों को टोकते हैं उनके कार्यों में खोट निकालते रहते हैं तो आपको अपनी इस आदत में भी सुधार करने पर विचार करना चाहिए। व्यवसायी जातक परियोजना की योजना के साथ-साथ उसे लागू करने पर ध्यान दे सकते हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता लाने के लिये आप थोड़ा समय ध्यान करने में भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः कुछ अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर हो सकता है आपको तय समय पर लक्ष्य तक पंहुचने में थोड़ी मुश्किल हो लेकिन कड़ी मेहनत से आप इसे भी हासिल कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ समय से कोई कार्य लंबित है तो उसके सिरे चढ़ने की उम्मीद भी इस सप्ताह की जा सकती है। बहुत दिनों के बाद अपने किसी खास दोस्त से मिलना भी आपके लिये इस सप्ताह एक यादगार पल हो सकता है। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं। हर परिस्थिति में प्रियजनों के करीब होने का अहसास भी आपकी खुशी का कारण हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।