आज कई राशियों में लाभ का योग है, आपकी राशि में क्या है देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः आपको कई तरह से लाभ हो सकता है
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा, जिस उपहार के बारे मे आपने सोचा भी ना था, वह आपको तहे दिल से खुशियां प्रदान करेगा। आज अपने ग्राहकों से मिलने के लिए समय शुभ है, इसलिए आप बाहर ज कर इनसे मिलकर अपने संबंधों में सुधार ला सकते हैं। आज आप जो संबंध बनाएंगे उनसे आने वाले समय में आपको कई तरह से लाभ हो सकता है। हालांकि सभी संबंध आपके लिए शुभ नहीं रहेंगे, लेकिन इनमें से एक या दो से तो आपको लाभ होगा ही। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज का दिन आपको कोई अच्छा व्यापारिक अवसर दिला सकता है।
वृष राशिः नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। आज आप अवश्य ही इस समस्या को हल कर लेंगे। इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्धि होगी। अपनी योजना ध्यान से बनाएं और अपने श्रोताओं को भी ध्यान से चुनें और फिर देखें इसका फायदा आपको कितनी जल्दी मिलता है। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। उसे गौर से सुनें और उस पर अमल करें।
मिथुन राशिः अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए।
आप में से जो शादीशुदा हैं, आज गैरजरूरी बहस के कारण अपने रिश्ते में बाधा महसूस करेंगे। आज के हालात आपको अवैध संबंध की ओर धकेलेंगे, आप दूसरे के प्रति आकर्षण का अनुभव करेंगे। आप लम्बी सांस लेकर एक बार दोबारा सोचें और ऐसा काम न करें, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े।
आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इससे प्रेरणा ले कर और मेहनत से काम करने की कोशिश करें। अपने साथियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण आप और जोश से काम कर सकेंगे।
आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज का दिन आपके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप लंबे अर्से से चले आ रहे कई प्रकार के ॠणों से छुटकारा पा सकते हैं। और अन्तत: चैन की सांस ले सकते हैं।
कर्क राशिः शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। उनको सजा देने की बजाय प्यार से समझाना ही ठीक होगा तभी उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। रोमांस की दुनिया में आज सब्र ही सब कुछ है। आप महसूस करेंगे कि आपका गुस्सा ही आपसे वो चीजें कहलवा रहा है, जिनको लेकर आप बाद में पछताने वाले हैं। आज आपका गुस्सा बहुत देर तक नहीं टिकेगा, पर गुस्से के वक्त कहे गए कुछ अनुचित शब्दों का बुरा असर काफी दिनों तक रहेगा। आज आपका लक्ष्य होना चाहिए –अगर कुछ अच्छा कहने को नहीं है, तो चुप रहो। आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आपका क्षेत्र अलग है तब भी जनसम्पर्क आज होगा। अपने आप को सही तरीके से अभिव्यक्त करें।
आर्थिक संभावनाएं, सरकार संबधित व्यापार के लिए बढ़ेंगी आपके काम शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी। आज के दिन को ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें।