फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Lucky Zodiac: दिसंबर के पहले सप्ताह में इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Mon, 02 Dec 2024 12:43 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

Weekly Lucky Zodiac: 2 दिसंबर 2024 से दिसंबर माह के पहले सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। यह सप्ताह सभी के लिए बेहद खास होने वाला है।

विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac name know Saptahik Rashifal in hindi
Weekly Lucky Zodiacs - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Zodiac: 2 दिसंबर 2024 से दिसंबर माह के पहले सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। यह सप्ताह सभी के लिए बेहद खास होने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते में कई बड़े ग्रह गोचर होने वाले हैं। पंचांग के मुताबिक शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं चंद्रमा और शुक्र का भी खास योग बनेगा। ऐसे में यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली होने वाला है। इन्हें नौकरी, व्यापार, सेहत और करियर में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Weekly Lucky Zodiac name know Saptahik Rashifal in hindi
Weekly Lucky Zodiacs - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे व्यापार में लाभ की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। सप्ताह के अंत में ऋण से मुक्ति मिलती हुई नजर आएगी। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से भी राहत मिलेगी।

Weekly Lucky Zodiac name know Saptahik Rashifal in hindi
Weekly Lucky Zodiacs - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
दिसंबर का पहला सप्ताह आपके लिए कल्याणकारी है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस सप्ताह लव लाइफ शानदार रहने वाली है। करियर में आगे बढ़ने का मौका प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आपको धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac name know Saptahik Rashifal in hindi
Weekly Lucky Zodiacs - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके लिए लाभ के अवसरों से भरा है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा साथ मिलेगा, जिससे मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। निवेश से भी लाभ की प्राप्ति संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके जो काम रुके हुए थे वह पूरे होंगे।

विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac name know Saptahik Rashifal in hindi
Weekly Lucky Zodiacs - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। इस सप्ताह आपके परिश्रम और प्रयास का फल प्राप्त होगा। रूके हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होगी। इस सप्ताह पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed