हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं,फरवरी माह में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे और करीब 4 महीनों से चला आ रहा कालसर्प समाप्त हो रहा है जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए फरवरी माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल प्रदान करने वाला बना रह सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने संबंधों को लेकर कुछ उतावलापन दिखा सकते हैं और आरंभ में ही सारा का सारा प्रेम प्रेमी पर न्यौछावर करने की धुन आप पर सवार देखी जा सकती है। आपके इस प्रेम से आप भी संतुष्ट नहीं हो पाएंगे और आपके प्रेमी की संतुष्टि का तो सवाल ही नहीं उठता है।
वृष राशि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपको खुद ब खुद लगेगा कि सभी की झोली में कुछ ना कुछ नया है लेकिन आप खाली झोली लिए ही बैठे हैं। अपनी झोली को प्रेम से भरने के लिए कुछ प्रयास आपकी ओर से होना भी आवश्यक है।
मिथुन राशि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के एकाध दिन ही हो सकते हैं जिनमें आप अपने लव अफेयर का लुत्फ ले सकते हैं। इस सप्ताह आपकी अपनी बुद्धि भी भ्रमित सी रह सकती है। बिना मन के यदि आप संबंधों को बनाए रखते हैं तब आप लड़ाई झगड़े और मतभेदों के सिवा कुछ हासिल ना होगा।
कर्क राशि-जानिए प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
इस सप्ताह के आरंभ में आपको घरेलू कामों में उलझना पड़ सकता है जिसके परिणामस्वरुप आप अपने प्रेमी से कम ही बात कर पाएंगे, मिलना तो दूर की बात होगी। मन में टीस तो उभरेगी जब आप प्रेमी से खुद को दूर पाएंगे लेकिन क्या कर सकते हैं! परिवार के प्रति भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें निभाना जरुरी हो जाता है। घरेलू जिम्मेदारियों को खतम होते ही आप पिंजरे से भाग खड़े होने का सोचेगें।