फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों को आज कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल

Fri, 02 Feb 2018 07:23 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 2nd february
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌ि: बड़ी कंपनी से प्रस्ताव मिल सकता है

daily rashifal or rashiphal 2nd february
मेष राश‌ि

आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। ध्यान रखें कि ये बदलाव सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी हो। आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा। 

वृष राश‌िः दोस्तों के साथ किसी झगड़े में न पड़ें

daily rashifal or rashiphal 2nd february
वृष राश‌ि
इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं, जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं, जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। लेकिन, आप शांत ही बने रहें। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: किसी नई साझेदारी से परहेज करें

daily rashifal or rashiphal 2nd february
म‌िथुन राश‌ि

काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। अगर आप जवान हैं तो कितना भी बड़ा खतरा झेल सकते हैं। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। विनम्रता से ऐसे प्रस्ताव को आगे के लिए टाल दें। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी

daily rashifal or rashiphal 2nd february
कर्क राशि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed