इस हफ्ते लव लाइफ को प्रभावित करने वाले दो ग्रहों की स्थिति बदली है शुक्र का राशि परिवर्तन हो चुका है और बुध व्रकी होकर वापस सिंह राशि में आएंगे। ऐसे में आपके प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन पर ग्रहों का कैसा प्रभाव पड़ेगा आप खुद देख लीजिए।
मेष राशि: कोई अजनबी आपके करीब आने का प्रयास कर सकता है
सप्ताह का पहला दिन आपके लिए अच्छा कहने में संदेह होगा क्योंकि भूतकाल के कुछ कर्म आपको अभी फल प्रदान करने वाले हो सकते हैं जिन्हें लेकर आप तनावग्रसित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों की डोर भी भटकती सी नजर आएगी लेकिन यदि आपको अपनी गलती का अहसास होता है तब स्थिति को संभाला जा सकता है और आप बाकी का सप्ताह अपने पक्ष में कर सकते हैं। प्रेमी जीवन में बहार ला सकते हैं, रोमांस का आनंद ले सकते हैं। पिछली बातों को भुलाने के लिए आप दोनों को किसी प्राईवेट जगह पर जाना चाहिए जहां आप दोनों के अलावा कोई तीसरा ना हो और ना ही आप इसके बारे में किसी को बताएँ और अपने इस ट्रिप को बिलकुल गुप्त रखें। कोई अजनबी आपके करीब आने का प्रयास कर सकता है लेकिन आपको ऎसी परिस्थितियों के चंगुल से खुद को बचाना आना चाहिए।
वृष राशिः सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है
आप अपनी ही बनाई परेशानियों में ज्यादा ही उलझे रहेगें और प्रेमी से दो मीठे बोल बोलने का समय भी नहीं मिल पाएगा। आपके रुखेपन से प्रेमी की नाराजगी साफ झलकती दिखाई दे सकती है। वैसे भी परिस्थितियां इतनी भी बुरी नहीं होगी जितना बुरा आप समझ रहे होगें। आप अपनी परेशानियों का हल तो खोजें! फिर देखें कि समय आपके पक्ष में होता है या नहीं। बिना प्रयास के तो कुछ भी संभव नहीं होता है। मन को शांत रखकर परेशानियों से निजात पाएं। सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है और वह आपको एक ब्लाइंड डेट पर ले जा सकता है। इससे आप सप्ताह की सभी बुरी यादों को भुलाकर ताजगी का अनुभव करेगें।
मिथुन राशि: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगें
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबंधों के नजरिए से अच्छा नहीं कहा जा सकता है अथवा आपको कई तरह के उतार-चढ़ाव इस सप्ताह में देखने को मिल सकते हैं। आप दोनों की विचारधाराओं के टकराव से सप्ताह का आरंभ देखा जा सकता है। यदि दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे तो पूरा सप्ताह बर्बाद होने में देर नहीं लगेगी। इस ईगो का बुरा असर तो सप्ताह के तीसरे भाग में खुलकर सामने आएगा जब आप परस्पर छींटाकशीं करने से भी नहीं चूकेगें। थोड़ी सी परिपक्वता दिखाने की जरुरत है तभी आपका प्रेमी जीवन सफल कहलाएगा और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगें। यदि आपके प्रेम संबंध अभी रुके से लगते हैं तो आप उन्हें चालू करें, आप गुणों की खान हैं और आप जानते हैं कि प्रेमी जीवन को कैसे हैंडिल किया जाता है तब सोच में क्या पड़ना! शुरु हो जाएँ और अपनी रचनात्मकता आजमाएं।
कर्क राशि: आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है। आप केवल अपने ही बारे में ना सोचें! प्रेमी के मन में क्या है और वह किस तरह से आपके साथ समय बिताना चाहता है, उस पर भी ध्यान दें। सप्ताह के आरंभ में आप आफिस के कार्य से या अन्य किन्हीं कारणों से मित्रों के साथ को ज्यादा पसंद कर सकते हैं। प्रेमी से बात करने का समय आप निकालने की कोशिश भी शायद आप ना करें। प्रेमी से मिलने की कोई उत्सुकता भी आपके अंदर नहीं दिखाई देगी।